अयोध्या,अयोध्या परिक्षेत्र कार्यालय में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) रबीन्द्र कुमार को उपनिरीक्षक (लिपिक) पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमेन बर्मा ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र सोमेन बर्मा ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में रबीन्द्र कुमार की वर्दी पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने रबीन्द्र कुमार को कार्यालय के प्रति अपने दायित्वों और कर्तव्यों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
पदोन्नति के अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी खुशी जताई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र के जनसंपर्क अधिकारी अरविन्द सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर निरीक्षक अरविन्द सिंह, निरीक्षक लेखा सुरेश कुमार मौर्य, गोपनीय सहायक नवीन सिंह, उपनिरीक्षक रणजीत यादव, उपनिरीक्षक देवेश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विजय पाण्डेय, उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।