Monday, September 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहांपुर: सर्राफा कारोबारी को हिरासत में लेकर वसूली करने के आरोप में चार पुलिसकर्मी निलंबित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


शाहजहांपुर जिले में एक सर्राफा कारोबारी को कथित रूप से हिरासत में रखकर झूठा मामला दर्ज करने और उससे दो लाख रुपये वसूलने के मामले में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी दो सिपाहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने जलालाबाद थाने में दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि तिलहर थाने में तैनात सिपाही अरुण चित्तौड़िया, पंकज, तुषार और वीरेंद्र दो मोटरसाइकिलों से जलालाबाद पहुंचे थे।

अधिकारी ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार रात फोन कर सर्राफा कारोबारी सुंदरम से आभूषण गिरवी रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि सुंदरम ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उनका प्रतिष्ठान कस्बे में है और वह दुकान बंद करके जलालाबाद आ चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद जब सुंदरम सरिया मोड़ पर पहुंचे तो वहां मौजूद चारों सिपाहियों ने उन्हें पड़ोस के गांव चलने के लिए कहा।

दीक्षित के अनुसार, पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसकी मोटरसाइकिल में कुछ सामान रख दिया गया और उसे तिलहर थाना क्षेत्र की बिरियागंज चौकी ले जाया गया। उन्होंने बताया कि वहां उस पर मादक पदार्थ रखने का आरोप लगाते हुए तीन लाख रुपये की मांग की गई।

दीक्षित ने बताया कि पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार रात उसके पिता दो लाख रुपये लेकर बिरियागंज चौकी पहुंचे, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जलालाबाद थाने में चारों सिपाहियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सिपाही पंकज और वीरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जबकि अन्य दोनों पुलिसकर्मियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले में एक बाहरी व्यक्ति के भी शामिल होने की बात सामने आई है, जो कथित तौर पर इस घटनाक्रम का साजिशकर्ता है। उन्होंने बताया कि बाहरी व्यक्ति की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

थाना परशुरामपुरी क्षेत्रान्तर्गत पुलिसकर्मियों द्वारा सर्राफा व्यापारी को मादक पदार्थ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ₹02 लाख वसूलने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर की बाइट। pic.twitter.com/JsNKtCL5TH

— SHAHJAHANPUR POLICE (@shahjahanpurpol) September 6, 2026

Tags: शाहजहांपुर: सर्राफा कारोबारी
Previous Post

Mohan Bhagwat in London: RSS प्रमुख ने ऐतिहासिक गुरुद्वारे में ब्रिटिश सिख समुदाय से की सार्थक बातचीत

Next Post

गोंडा: कोचिंग जा रहे 2 छात्रों को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर ने श्रद्धालुओं की पिकअप को मारी टक्कर, 5 की मौत और 20 से अधिक घायल

September 7, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश

September 7, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में जमानत पर बाहर आए शख्स ने दलित नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

September 7, 2026
उत्तर प्रदेश

गोंडा: कोचिंग जा रहे 2 छात्रों को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

September 7, 2026
Next Post

गोंडा: कोचिंग जा रहे 2 छात्रों को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Recent Posts

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर ने श्रद्धालुओं की पिकअप को मारी टक्कर, 5 की मौत और 20 से अधिक घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। बड़ा गांव टोल प्लाजा...

यूपी में मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

उत्तर प्रदेश में मानसूनी सक्रियता में एक बार फ‍िर तेजी आई है। इसका असर खास ताैर पर पश्चिमी तराई में...

मथुरा में जमानत पर बाहर आए शख्स ने दलित नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

मथुरा जिले में जमानत पर जेल से बाहर आये एक व्यक्ति को जैत इलाके में एक दलित नाबालिग लड़की के...

Swatantra Bhardwaj Case: ‘हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट में तत्काल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के सिलसिले...

गोंडा: कोचिंग जा रहे 2 छात्रों को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

गोंडा जिले में सोमवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों की मौत हो गयी। पुलिस...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group