Sunday, September 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नेपाल त्रासदी : रसुवा जिले में जल विद्युत परियोजना की सुरंग से एक चीनी नागरिक का जिंदा रेस्क्यू

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 5, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


काठमांडू, नेपाल अचानक आई बाढ़ की घटना के 11 दिन के बाद शनिवार को रसुवा जिले में एक जल विद्युत परियोजना की सुरंग से एक चीनी नागरिक को बचाया गया। नेपाल की सेना ने यह जानकारी दी।

बचाए गए चीनी नागरिक की पहचान लुहाइताओ के तौर पर की गई है और वह बाढ़ से प्रभावित ऊपरी त्रिशूली-एक जलविद्युत परियोजना की ऑडिट सुरंग-चार में बाढ़ के बाद फंस गया था।

नेपाल की सेना ने शनिवार को बचाव अभियान के बाद कहा, ‘‘सेना और विदेशी बचावकर्मियों की एक संयुक्त टीम ने ‘ऊपरी त्रिशूली-1 जल विद्युत परियोजना’ की एक सुरंग के अंदर से लुहाइताओ नाम के एक चीनी नागरिक को बाहर निकाला है।

उसने कहा, ‘‘लुहाइताओ को सुरंग में लगभग 225 मीटर अंदर से बचाया गया। अभी उसके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है, जबकि खोज और बचाव अभियान जारी है।

नेपाल की सेना ने बताया कि लुहाइताओ को शनिवार स्थानीय समयानुसार अपराह्न डेढ़ बजे नुवाकोट जिले में उस जगह से बचाया गया।

ताजा बचाव अभियान के साथ, त्रिशूली जलविद्युत परियोजना से जिंदा निकाले गए कर्मचारियों की कुल संख्या तीन हो गई है। शुक्रवार को त्रिशूली 3ए जलविद्युत परियोजना की एक सुरंग से नेपाल के दो कर्मचारियों को बचाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बचाए गए कर्मचारियों की पहचान 45 वर्षीय कबीर महर्जन और 30 वर्षीय संजय साह के रूप में की गई है।

नेपाल की सेना के जनसंपर्क निदेशालय के अनुसार, महर्जन इस परियोजना पर मैकेनिकल पर्यवेक्षक के तौर पर काम कर रहे थे, जबकि साह ‘फोरमैन’ थे।

नेपाल की सेना के नेतृत्व में सुरक्षा कमान विशेष उपकरणों का इस्तेमाल करके खोज और बचाव अभियान चला रहा है।

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को हिमनद और चट्टानों के टूटने से अचानक आई बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया, जिसमें 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 4,900 लोग अब भी लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में लगभग 12 जल विद्युत परियोजनाओं के कम से कम 900 कर्मचारी लापता हैं, जिनमें से लगभग 500 के सुरंगों के भीतर फंसे होने की आशंका है।

Tags: नेपाल त्रासदी : रसुवा जिले में जल विद्युत
Previous Post

टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व CEO ने घटाई हिस्सेदारी, ₹164.85 करोड़ में बेचे शेयर

Next Post

मेरठ में बिजली के तारों की चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी अभिरक्षा में

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Russia-US Talks: पुतिन और ट्रंप के दूतों के बीच 3 घंटे चली बातचीत, यूक्रेन युद्ध और बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का मोस्ट वॉन्टेड फ्रॉड मंजीत सिंह बेदी भारत में गिरफ्तार

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

पश्चिमी ईरान में ईंधन टैंकर में विस्फोट से 11 लोगों की मौत, सात घायल

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिकी नौसेना पर हमले के बाद अमेरिका की बड़ी कार्रवाई: ईरान के तीन तेल टैंकरों को बनाया निशाना, बेड़ा नष्ट करने की चेतावनी

September 5, 2026
Next Post

मेरठ में बिजली के तारों की चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी अभिरक्षा में

Recent Posts

Russia-US Talks: पुतिन और ट्रंप के दूतों के बीच 3 घंटे चली बातचीत, यूक्रेन युद्ध और बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

मॉस्को, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के...

कानपुर में करोड़पति दवा व्यापारी की घर में गला रेतकर हत्या, पूर्व घरेलू सहायक पर संदेह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

कानपुर के इंदिरा नगर इलाके में 50 वर्षीय एक दवा व्यापारी की उसके घर के अंदर कथित तौर पर गला...

अमेरिका का मोस्ट वॉन्टेड फ्रॉड मंजीत सिंह बेदी भारत में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की सरकारी योजनाओं में कथित तौर पर धोखाधड़ी करने वाले और संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की वांछित सूची...

संभल में ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत, छह घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

संभल के बहजोई क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रक की जोरदार टक्कर लगने से ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो...

Gonda : सरयू नदी में डूबीं दो सगी बहनें, मछलियों को दाना डालते समय हुआ हादसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

गोंडा जिले में सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा परसपुर थाना क्षेत्र...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group