Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बांकेबिहारी जी की मंगला आरती के लिए पास अनिवार्य: केवल 600 श्रद्धालुओं को मिलेगी मंदिर में एंट्री, ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे दुनिया भर के भक्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


मथुरा, जन्माष्टमी के अवसर पर वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में केवल एक बार मध्यरात्रि पश्चात होने वाली मंगला आरती का पहली बार सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती आम तौर पर सुबह दिन निकलने के बाद ही होती है। परंतु, जन्माष्टमी के अवसर पर मध्यरात्रि में महाभिषेक संपन्न होने के उपरांत रात में ही 1.45 बजे से दर्शन खोले जाने के 10 मिनट बाद 1.55 बजे मंगला आरती शुरू हो जाएगी।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर बांकेबिहारी मंदिर के कुशल प्रबंधन के लिए गठित की गई उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के अवकाशप्राप्त न्यायाधीश अशोक कुमार ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती का आयोजन विशेष महत्व रखता है तथा यह आरती वर्ष में केवल एक बार होती है, इसलिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु रात से ही बड़ी संख्या में मंदिर के बाहर एकत्रित होने लग जाते हैं।

समिति के अध्यक्ष के अनुसार, ऐसे में व्यवस्था बनाए रखने के लिए केवल 600 श्रद्धालु ही मंदिर प्रांगण में दर्शन के लिए प्रवेश पा सकेंगे। इस मौके पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को प्रवेश मिल सकेगा, जिनके पास विशेष प्रवेश पास होंगे। यहां तक कि मंदिर के सेवायत गोस्वामी भी पास होने पर ही प्रवेश कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि अन्य सभी श्रद्धालुओं को भी दर्शन सुलभ कराने के लिए मंदिर प्रबंधन ने मंगला आरती का सीधा प्रसारण किए जाने की व्यवस्था की है, जिससे दुनिया भर में कहीं भी निवास करने वाले श्रद्धालु ऑनलाइन दर्शन कर पाएंगे।

कुमार ने कहा कि इसके बाद ठाकुरजी के विशेष दर्शन सुबह पांच से छह बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।

बिहारी जी के अलावा वृन्दावन के इस्कॉन मंदिर, चंद्रोदय मंदिर, रंगजी मंदिर व प्रेम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी जन्मोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ठा. राधारमण मंदिर, शाहजी मंदिर एवं ठा. राधा दामोदर आदि मंदिरों में चार सितंबर को अष्टमी तिथि पर दिन में ठाकुर जी का जन्माभिषेक संपन्न होगा।

गोकुल के पुजारी मथुरा दास ने बताया कि उनके यहां प्राचीन परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व तीन सितंबर को शाम सात बजे छठ पूजा की जाएगी और चार सितंबर को अन्य मंदिरों के समान रात में 12 बजे अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अगले दिन सुबह 10 बजे से रास चबूतरा पर नन्दोत्सव मनाया जाएगा।

Tags: बांकेबिहारी जी की मंगला
Previous Post

Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानिए सही तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत

September 2, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

September 2, 2026
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में भारी बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का हिस्सा धंसा, बना सात फुट गहरा गड्ढा

September 2, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने की आत्महत्या

September 2, 2026

Recent Posts

बांकेबिहारी जी की मंगला आरती के लिए पास अनिवार्य: केवल 600 श्रद्धालुओं को मिलेगी मंदिर में एंट्री, ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे दुनिया भर के भक्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

मथुरा, जन्माष्टमी के अवसर पर वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में केवल एक बार मध्यरात्रि पश्चात होने वाली मंगला...

Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानिए सही तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

गणेश चतुर्थी का इंतजार भगवान गणेश के भक्त पूरे साल करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद महीने...

सिंगापुर में चोरी का अनोखा मामला: मुंह में नकली हीरा छिपाकर असली बदलने वाले भारतीय नागरिक को 2 साल की जेल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

सिंगापुर के चाइनाटाउन क्षेत्र में आभूषण की दुकान से हीरा चुराने के मामले में मंगलवार को 30 वर्षीय भारतीय नागरिक...

file photo

US Attacks Iran: अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया हमला, मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया जिसके बाद एक बार फिर दोनों देशों के...

सीतापुर में दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

सीतापुर जिले में मंगलवार शाम मिट्टी की दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत हो गई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group