Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उन्नाव में भारी बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का हिस्सा धंसा, बना सात फुट गहरा गड्ढा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


उन्नाव जिले में भारी बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंस गया, जिससे करीब सात फुट गहरा गड्ढा बन गया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रखरखाव एजेंसी ने यातायात को दूसरी लेन में परिवर्तित कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, यह क्षति प्रयागराज की ओर जाने वाले कैरिजवे पर 423.6 किलोमीटर पर बसीरतगंज टोल प्लाजा के पास रेस्ट एरिया के निकट हुई। क्षतिग्रस्त हिस्से से करीब 300 मीटर पहले अवरोधक लगाकर यातायात को दूसरी लेन में मोड़ दिया गया।

एक्सप्रेसवे के करीब 200 किलोमीटर हिस्से का निर्माण करने वाली और उसके रखरखाव से जुड़ी कंपनी पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर के कर्मचारियों ने रात में गश्त के दौरान क्षतिग्रस्त हिस्से को देखा और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि क्षति का पता चलते ही तत्काल मरम्मत शुरू कर दी गई और कंक्रीट मिक्सर की मदद से गड्ढे को भर दिया गया, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे के अन्य स्थानों पर जहां इसी तरह की क्षति सामने आई है, वहां भी मरम्मत कार्य जारी है।

अधिकारी ने लखनऊ में कहा, ‘‘हम एक्सप्रेसवे की लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि आवागमन में कोई बाधा न आए और यात्रा सुगम बनी रहे।’’

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें गड्ढे पर एक शॉल पड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो में दावा किया गया कि गड्ढे को छिपाने के लिए शॉल रखी गई थी। हालांकि, शॉल किसने और क्यों रखी, इसकी कोई स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मंगलवार को गड्ढों और एक्सप्रेसवे पर बारिश का पानी जमा होने के कई अन्य वीडियो भी सामने आए। कुछ यात्रियों ने इस हिस्से से गुजरने में कठिनाई की बात कही और बेहतर रखरखाव से आवागमन सुगम होने की उम्मीद जताई।

उन्नाव में पिछले पांच दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस मानसून में जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क क्षति की यह दूसरी घटना है।

दही थाना क्षेत्र के सोनिक गांव के पास 17 अगस्त को 421 किलोमीटर पर सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। करीब 200 मीटर तक सड़क किनारे की मिट्टी बह गई थी, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। रखरखाव कंपनी ने दो दिन में इसकी मरम्मत कर दी थी।

सोमवार देर रात हुई बारिश के दौरान सड़क फिर बसीरतगंज टोल प्लाजा के पास धंस गई। यह स्थान पहले वाली जगह से करीब ढाई किलोमीटर दूर है। अधिकारियों के अनुसार, बने गड्ढे की चौड़ाई करीब पांच फुट और गहराई सात फुट है।

करीब 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 अप्रैल 2026 को हरदोई में इसका उद्घाटन किया था।

Tags: गंगा एक्सप्रेसवे का हिस्सा धंसा
Previous Post

प्रतापगढ़ में विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने की आत्महत्या

Next Post

भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत

September 2, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

September 2, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने की आत्महत्या

September 2, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर पांच लाख रुपये के गहनों की लूट

September 2, 2026
Next Post

भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

Recent Posts

file photo

US Attacks Iran: अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया हमला, मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया जिसके बाद एक बार फिर दोनों देशों के...

सीतापुर में दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

सीतापुर जिले में मंगलवार शाम मिट्टी की दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत हो गई...

भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

भदोही जिले में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की हत्या की साजिश रचने के आरोप में...

उन्नाव में भारी बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का हिस्सा धंसा, बना सात फुट गहरा गड्ढा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

उन्नाव जिले में भारी बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंस गया, जिससे करीब सात फुट गहरा गड्ढा...

प्रतापगढ़ में विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार दोपहर विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) का शव उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group