Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर में बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर पांच लाख रुपये के गहनों की लूट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर नौ महीने के बच्चे की गर्दन पर चाकू रख दिया और परिवार को धमकाकर करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लूट लिए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोमवार रात करीब एक बजे घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे। उस समय करण गुप्ता की पत्नी पूजा अपनी नौ महीने की बेटी को लेकर नीचे आई थीं।

पुलिस ने बताया कि घुसपैठियों ने कथित तौर पर बच्ची को पूजा की गोद से छीन लिया और उसकी गर्दन पर तेज धार वाला चाकू रख दिया। उन्होंने परिवार को शोर नहीं मचाने की चेतावनी दी।

अपनी बेटी की जान को खतरा देखते हुए पूजा ने कमरे का दरवाजा खोला और अलमारी तथा बक्सों में रखे गहने बदमाशों को सौंप दिए।

पुलिस के अनुसार, कीमती सामान लेकर भागने से पहले बदमाशों ने पूजा को उनके पहने हुए झुमके, नोज पिन (कील) और मंगलसूत्र भी उतारने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीपीगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश रोशन ने बताया कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Tags: गोरखपुर में बच्चे की गर्दन
Previous Post

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

September 1, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में जन्माष्टमी पर कड़े ट्रैफिक नियम: 3 से 5 सितंबर तक नो-एंट्री, जानिए कौन से रूट रहेंगे बंद

September 1, 2026
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

September 1, 2026
उत्तर प्रदेश

कौशांबी की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

September 1, 2026

Recent Posts

गोरखपुर में बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर पांच लाख रुपये के गहनों की लूट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 2, 2026
0

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर नौ महीने...

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को...

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

चीन के BRI प्रोजेक्ट पर परोक्ष प्रहार: पीएम मोदी बोले—कनेक्टिविटी के नाम पर संप्रभुता का सम्मान जरूरी बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

बिश्केक, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों से सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता...

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया। वहीं विमान ईंधन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group