Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर का खजाना 46 साल बाद फिर से खोला गया, 1978 की सूची से होगा मिलान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
in देश
0


पुरी, वार्षिक रथ यात्रा के बाद पुरी जगन्नाथ मंदिर के ‘रत्न भंडार’ की सूची तैयार करने की फिर से शुरू हुई प्रक्रिया के बीच एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक खजाने में रखे आभूषण और अन्य मूल्यवान वस्तुएं 1978 में तैयार की गई सूची से मेल खाती हैं।

मंदिर में 48 साल के अंतराल के बाद रत्न भंडार की सूची तैयार की जा रही है। यह प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा मंजूर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत सीसीटीवी निगरानी में और मजिस्ट्रेट तथा अधिकृत व्यक्तियों की मौजूदगी में सख्ती से की जा रही है।

इससे पहले 19 जुलाई को सूची तैयार की गई थी, जब रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा श्री गुंडिचा मंदिर में थे।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने सोमवार को कहा, ‘‘आज हम सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर खजाने के भीतरी कक्ष में दाखिल हुए और सूची तैयार करने का काम शाम छह बजकर 55 मिनट तक जारी रहा।’’

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी पाढ़ी 25 मार्च को सूची तैयार करने का काम शुरू होने के बाद से पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। मंदिर में 48 साल के अंतराल के बाद रत्न भंडार की सूची तैयार की जा रही है।

पाढ़ी ने कहा कि खजाने के भीतरी कक्ष में रखे तीन संदूकों की सूची तैयार करने के लिए राज्य सरकार से एक अतिरिक्त एसओपी को मंजूरी दिलाने की जरूरत है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आकार बड़ा होने के कारण इनकी गिनती भीतरी रत्न भंडार में नहीं की जा सकी। इसलिए हम ‘खाता सेज घर’ (खजाने के पास स्थित एक बड़े कक्ष) में इनकी सूची तैयार करने की योजना बना रहे हैं।’’

पाढ़ी ने कहा कि उनके सहित सभी अधिकृत व्यक्तियों की रत्न भंडार में प्रवेश करने और बाहर आने से पहले पूरी तरह सुरक्षा जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा और एसओपी का पालन करते हुए सूची तैयार करने का काम जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी मूल्यवान वस्तुओं का डिजिटल दस्तावेजीकरण उन्नत 3डी मैपिंग के साथ उच्च-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के जरिए किया जा रहा है।

यह पूछे जाने पर कि यह प्रक्रिया कब तक पूरी होने की संभावना है, पाढ़ी ने कहा, ‘‘हम इसे जल्द पूरा करने की जल्दी में नहीं हैं, बल्कि सटीकता और प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर है। 1978 में इसे पूरा करने में 72 दिन लगे थे। इस बार रत्न विशेषज्ञों को शामिल करके और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए सूची बहुत सटीक तरीके से तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मूल्यवान वस्तुओं में कई तरह के रत्न जड़े हुए हैं और उनकी भी जांच की जा रही है। एसजेटीए के अधिकारी ने कहा कि सूची तैयार करने में रत्न विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि कुछ वस्तुओं में हीरे समेत कई कीमती रत्न जड़े हुए हैं।

पाढ़ी ने कहा कि रत्न भंडार के भीतर सूची तैयार करने के काम के दौरान देवताओं की पूजा-अर्चना और ‘बाहर कथा’ (बाहरी कक्ष) से श्रद्धालुओं के सुचारू दर्शन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि रत्न भंडार की सूची तैयार करने का काम एक सितंबर को भी जारी रहेगा।

इस बीच, एसजेटीए के अधिकारियों ने बताया कि मंदिर के ‘नाटा मंडप’ (नृत्य कक्ष) में वातानुकूलन की सुविधा स्थापित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर के भीतर गर्म और उमस भरे मौसम से राहत मिल सके और उन्हें सुविधा हो।

Tags: ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर
Previous Post

हरदोई में छात्रा की अस्पताल में मौत, शिक्षक पर दस दिन पहले पीटने का आरोप

Next Post

NCLT ने सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में नोटिस जारी किए, संपत्ति बेचने पर रोक

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

September 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

September 1, 2026
देश

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

September 1, 2026
देश

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

September 1, 2026
Next Post

NCLT ने सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में नोटिस जारी किए, संपत्ति बेचने पर रोक

Recent Posts

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को...

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

चीन के BRI प्रोजेक्ट पर परोक्ष प्रहार: पीएम मोदी बोले—कनेक्टिविटी के नाम पर संप्रभुता का सम्मान जरूरी बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

बिश्केक, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों से सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता...

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया। वहीं विमान ईंधन...

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से उन याचिकाओं पर जवाब मांगा, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group