Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
in देश, राजनीति
0


नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से उन याचिकाओं पर जवाब मांगा, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ का इस्तेमाल शुरू करने की मांग की गई है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने भारत सरकार से कहा कि वह ‘टोटलाइजर’ लागू करने में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी दे।

‘टोटलाइजर’ एक ऐसा उपकरण है जिससे लगभग 14 मतदेय स्थलों पर डाले गए मतों की गिनती एक साथ की जा सकती है।

पीठ ने कहा, ‘‘भारत सरकार, ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लाने के मकसद से ‘चुनाव संचालन नियमों’ में जरूरी बदलाव करने के मामले पर विचार कर सकती है। न्यायालय ने कहा, हम यह जानना चाहेंगे कि अगर कोई रुकावट हैं तो वह क्या है, और क्या ऐसी व्यवस्था लागू करने से कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

पीठ ने केंद्र सरकार को चुनाव नियमों और विधि आयोग की सिफारिशों (जिनमें ‘टोटलाइजेशन’ का प्रस्तावित प्रावधान भी शामिल है) की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ताओं में से एक, वकील अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि वह मतदाताओं की निजता सुनिश्चित करने के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मेरा कहना है कि कई देश निजता के अधिकार को सुरक्षित रखने और चुनाव के बाद होने वाली हिंसा से बचने के लिए ही इस टोटलाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, निर्वाचन आयोग ने 2007 से लेकर कुछ दिन पहले तक – यहां तक कि कल दाखिल किए गए जवाब से पहले भी – हमेशा टोटलाइजर का समर्थन किया है।

निर्वाचन आयोग की ओर से पेश वकील ने कहा कि टोटलाइजर लागू करने में कई रुकावटें हैं और ज़्यादातर राजनीतिक पार्टियां इसके लिए सहमत नहीं हैं।

न्यायालय वकील अश्विनी उपाध्याय, योगेश गुप्ता और अन्य की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें संसद, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों के साझा मतदाता सूची बनाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था ताकि सार्वजनिक धन बचाया जा सके।

याचिका में अधिकारियों से मतगणना के लिए टोटलाइजर का इस्तेमाल करने के लिए कदम उठाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

Tags: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल
Previous Post

IND vs AFG T20 Series: जसप्रीत बुमराह समेत 4 चोटिल खिलाड़ियों की टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

Next Post

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

September 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

September 1, 2026
देश

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

September 1, 2026
sanketik photo
देश

बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान

September 1, 2026
Next Post

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा 'विंडफॉल टैक्स', ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

Recent Posts

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को...

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

चीन के BRI प्रोजेक्ट पर परोक्ष प्रहार: पीएम मोदी बोले—कनेक्टिविटी के नाम पर संप्रभुता का सम्मान जरूरी बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

बिश्केक, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों से सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता...

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया। वहीं विमान ईंधन...

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से उन याचिकाओं पर जवाब मांगा, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group