Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नेपाल बाढ़ त्रासदी: नारायणी नदी में बहकर आए 11 अज्ञात शव गोरखपुर एम्स में संरक्षित, शिनाख्त बनी चुनौती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
in अंतराष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश
0


गोरखपुर, हाल में नेपाल में आई बाढ़ में नारायणी नदी में बहकर आए 11 अज्ञात शवों को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सुरक्षित रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार सभी शवों को ‘एनाटॉमी’ विभाग में रखा गया है तथा अधिकारी इन शवों की पहचान और आगे की प्रक्रियाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार शिनाख्त करने के लिए एम्स प्रत्येक शव का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार कर रहा है।

डाक्टरों के मुताबिक, कई शव बिना कपड़े के बरामद हुए हैं जिनसे उनकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण है। संस्थान फॉरेंसिक जांच की भी मदद ले रहा है।

एम्स’ की निदेशक डॉक्टर विभा दत्ता ने कहा कि इन शवों को संरक्षित रखा गया है और ध्यानपूर्वक दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार के निर्देशों के मुताबिक आगे की कार्यवाही करेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या सोमवार को 903 पहुंच गई और करीब 4,250 लोग अब भी लापता हैं।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि इस आपदा में मृतकों की संख्या 903 पहुंच गई है। अभी तक चितवन से 272 शव, नवलपारसी पूर्व से 207 शव, नवलपारसी पश्चिम से 151 शव और गोरखा जिले से 62 शव बरामद किए गए हैं। इसी तरह, नुवाकोट से 95 शव, धाडिंग से 55 शव, तानाहू से 37 शव और रसुवा से 24 शव बरामद किए गए हैं।

प्राधिकरण ने कहा कि 4,247 लोग अब भी लापता हैं जिनमें 85 सुरक्षाकर्मी और 320 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

Tags: नेपाल बाढ़ त्रासदी
Previous Post

LPG Cylinder Price Changed: 1 सितंबर से कमर्शियल और 5 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए घरेलू सिलेंडरों के नए रेट

Next Post

नेपाल बाढ़: शिक्षक की सूझबूझ से बची 900 बच्चों की जान, कुछ ही मिनटों में मलबे में तब्दील हुआ 3 मंजिला स्कूल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

September 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

September 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

September 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

IND vs AFG T20 Series: जसप्रीत बुमराह समेत 4 चोटिल खिलाड़ियों की टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

September 1, 2026
Next Post

नेपाल बाढ़: शिक्षक की सूझबूझ से बची 900 बच्चों की जान, कुछ ही मिनटों में मलबे में तब्दील हुआ 3 मंजिला स्कूल

Recent Posts

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को...

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

चीन के BRI प्रोजेक्ट पर परोक्ष प्रहार: पीएम मोदी बोले—कनेक्टिविटी के नाम पर संप्रभुता का सम्मान जरूरी बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

बिश्केक, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों से सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता...

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया। वहीं विमान ईंधन...

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से उन याचिकाओं पर जवाब मांगा, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group