Wednesday, September 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इटावा में बिजली की केबल बदलने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने गोली मारकर की हत्या

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 31, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला जलाल गांव में कथित तौर पर बिजली की केबल बदलने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी।

थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। उन्होंने बताया कि गांव निवासी चरण सिंह (55) ट्रांसफार्मर से खराब केबल हटाकर नयी केबल लगा रहा था तभी पड़ोसी सोनकली से उसका झगड़ा हो गया।

उन्होंने कहा कि झगड़ा बढ़ने पर सोनकली के नाती राजा ने तमंचे से चरण सिंह पर गोली चला दी जिससे चरण सिंह घायल हो गया।

मिश्रा ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर चरण सिंह का भाई कायम सिंह मौके पर पहुंचा और उसका भतीजा बंटू पिकअप वाहन लेकर आया जिसके बाद चरण सिंह को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन में बैठाया गया, लेकिन तभी आरोपी राजा मोटरसाइकिल से आया और उसने पिकअप वाहन पर कई गोलियां चला दीं।

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी से घबराकर परिजन चरण सिंह को पिकअप वाहन में छोड़कर भाग गए।अधिकारी ने बताया कि इस दौरान घायल चरण सिंह वाहन में ही पड़ा रहा और उसका खून बहता रहा। उन्होंने बताया कि आरोपी के भागने के बाद परिजन उसे सरसई नावर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

मिश्रा ने कहा, ‘‘प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सैफई पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उसने बताया कि आरोपी राजा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Tags: इटावा में बिजली की केबल
Previous Post

कासगंज में ट्रक और मैक्स पिकप मे भीषण टक्कर, तीन की मौत, 23 घायल

Next Post

मुंबई: अंजुमन-ए-इस्लाम लाइब्रेरी में संरक्षित किए जा रहे महाभारत-रामायण के दुर्लभ फारसी और उर्दू अनुवाद

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

September 1, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में जन्माष्टमी पर कड़े ट्रैफिक नियम: 3 से 5 सितंबर तक नो-एंट्री, जानिए कौन से रूट रहेंगे बंद

September 1, 2026
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

September 1, 2026
उत्तर प्रदेश

कौशांबी की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

September 1, 2026
Next Post

मुंबई: अंजुमन-ए-इस्लाम लाइब्रेरी में संरक्षित किए जा रहे महाभारत-रामायण के दुर्लभ फारसी और उर्दू अनुवाद

Recent Posts

UPSSSC PET 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 7 सितंबर तक भरें फॉर्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को...

PM Modi at SCO: शहबाज और शी चिनफिंग की मौजूदगी में भारत का संदेश, आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

चीन के BRI प्रोजेक्ट पर परोक्ष प्रहार: पीएम मोदी बोले—कनेक्टिविटी के नाम पर संप्रभुता का सम्मान जरूरी बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

SCO Summit: किर्गिस्तान में Chi Chinfing का आतंकवाद, अलगाववाद और साइबर फ्रॉड के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

बिश्केक, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों से सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता...

डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा ‘विंडफॉल टैक्स’, ATF शुल्क में मामूली राहत; 1 सितंबर से नई दरें लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया। वहीं विमान ईंधन...

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल: EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ लागू करने में क्या हैं बाधाएं?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 1, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से उन याचिकाओं पर जवाब मांगा, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group