Thursday, August 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विवाद के बाद आभूषण ब्रांड जीवा ने कृति सैनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन हटाया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


मुंबई, आभूषण बनाने वाले ब्रांड जीवा ने बुधवार को कहा कि उसने रक्षाबंधन के लिए अभिनेत्री कृति सैनन को लेकर बनाया गया अपना विज्ञापन हटा दिया है। विज्ञापन में अभिनेत्री द्वारा पहने गए कपड़ों पर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जतायी थी।

ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया खातों पर जारी एक बयान में कहा कि उसका उद्देश्य ‘‘समाज के किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था’’, इसलिए उसने विज्ञापन वापस ले लिया है।

जीवा ने कहा, ‘‘हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं। एक ब्रांड के तौर पर हम हमेशा पूरे परिवार के साथ इन खुशी के अवसरों को मनाने में विश्वास करते रहे हैं। इस बार हम इस प्यार और उत्सव में अपने पालतू जानवरों को भी शामिल करना चाहते थे।

उसने कहा, ‘‘अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो हमारा ऐसा कोई इरादा बिल्कुल नहीं था। सम्मान के तौर पर हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया माध्यमों से हटा लिया है। इस त्योहारी मौसम में आप सभी के जीवन में प्रेम और सकारात्मकता बनी रहे।

विज्ञापन में फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की अभिनेत्री कृति सैनन ‘इंडो-वेस्टर्न’ पोशाक में नजर आई थीं। उन्होंने ‘ब्रालेट और स्कर्ट के साथ केप पहन रखा था और अपने भाई तथा पालतू कुत्ते को राखी बांधती दिखाई दी थीं।

विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। कई लोगों ने पारंपरिक त्योहार के दौरान अभिनेत्री के पहनावे की आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने कुत्ते को राखी बांधने पर भी आपत्ति जताई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कृति की पोशाक को ‘‘जानबूझकर असहज करने वाला’’ बताया।

अपने बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाली रनौत ने कहा, ‘‘महिला होने के लिए यह शानदार समय है। हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं। आज की महिला ‘ग्लोबल’ महिला है-कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से साड़ी और बिकिनी से सलवार-कमीज तक।’’

रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, आज हमारे पास कपड़ों के इतने विकल्प हैं, फिर आप अपनी बिकिनी/अंतर्वस्त्र में अपने भाई को राखी क्यों बांधोगी? आपके पास स्टाइल के सारे विकल्प कहां हैं? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर असहज करने वाला लगता है।

कृति सैनन ने काफी समय तक चुप्पी साधे रहने के बाद दोपहर में इंस्टाग्राम पर जवाबी पोस्ट किया।

उन्होंने कहा, ‘‘संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, नेकलाइन में नहीं!… साथ ही, महिलाओं को यह बताना हम कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? समय के साथ पारंपरिक पहनावे और फैशन में काफी बदलाव आया है। लेकिन अब भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से मापा जाता है।

अपने बयान में सैनन ने कहा कि त्योहारों की असली भावना व्यक्ति के पहनावे में नहीं, बल्कि उन परंपराओं के प्रति उसके मन में मौजूद भावनाओं और उनके महत्व में होती है।

सैनन ने कुत्ते को राखी बांधने पर आपत्ति जताने वालों को जवाब देते हुए कहा, ‘‘रक्षाबंधन एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की उतनी ही रक्षा कर सकते हैं, जितनी एक भाई कर सकता है। हम एक-दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं। और हमारे लिए यह प्रार्थना और वादा हमारे कुत्तों के लिए भी एक समान ही है। आखिरकार, वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।

Tags: आभूषण ब्रांड जीवा ने
Previous Post

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना शुरु, 60 साल की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा

Next Post

Rudouli: अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्ने ईदमिलादुन्नबी, शान से निकला जुलूसे मोहम्मदी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Indian Coast Guard Rescue: बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज ‘एमवी ओशियन विनर’, तटरक्षक बल ने 2 चीनी नागरिकों को बचाया

August 27, 2026
देश

Chandra Grahan 2026 : 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दृश्यता और सूतक नियम

August 27, 2026
देश

Sugar Ethanol Blending Myth vs Fact: एथेनॉल के लिए केवल 9% चीनी का इस्तेमाल, सरकार ने जारी की आधिकारिक रिपोर्ट

August 26, 2026
देश

FSSAI: Delhi Aerocity के 5-स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट और ‘अंदाज’ की रसोई में मिले कॉकरोच और सड़ा खाना, 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाई?

August 26, 2026
Next Post

Rudouli: अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्ने ईदमिलादुन्नबी, शान से निकला जुलूसे मोहम्मदी

Recent Posts

Youtuber Murder Update: अंकित बालियान की हत्या के पीछे गोगी गैंग का हाथ! सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हरकत में आई यूपी पुलिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच में उस समय नया मोड़ आया, जब सोनीपत...

Indian Coast Guard Rescue: बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज ‘एमवी ओशियन विनर’, तटरक्षक बल ने 2 चीनी नागरिकों को बचाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के जहाज ‘वरद’ ने बंगाल की खाड़ी में करीब एक सप्ताह पहले डूबे पनामा के झंडे...

गाजीपुर में कलयुगी मां का खौफनाक कदम, दो मासूम बेटों को नींद की दवा देकर लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

गाजीपुर जिले में एक महिला ने अपने दो नाबालिग बेटों को नींद की दवा मिला खाना खिलाने के बाद कथित...

कानपुर: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 लोग गंभीर घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के गंगा बैराज क्षेत्र में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट (प्रशिक्षण विमान) के दुर्घटनाग्रस्त...

Chandra Grahan 2026 : 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दृश्यता और सूतक नियम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार 28 अगस्त को लगेगा। खास बात यह है कि इसी दिन रक्षाबंधन का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group