Wednesday, August 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- 2017 से पहले विज्ञापन आते ही वसूली पर निकलती थी ‘चाचा-भतीजे’ की जोड़ी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में नौकरियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 के पहले यह परिपाटी थी कि नियुक्ति का विज्ञापन निकलते ही ”चाचा-भतीजे” की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी।

आदित्यनाथ यहां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयन प्रक्रिया से कृषि विभाग के लिए नव चयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (समूह-ग) एवं मंडी परिषद में श्रेणी-तीन, वर्ग-दो के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्रों का वितरण करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने दावा किया ”उप्र में पिछले साढ़े नौ वर्षों में हमारी सरकार ने नौ लाख 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्‍न नहीं खड़ा कर सकता।”

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि अगले छह माह के अंदर एक लाख नौजवानों को सरकारी नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सपा सरकार, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पर इशारों में हमला करते हुए कहा ”2017 के पहले यह परिपाटी थी कि नियुक्ति का विज्ञापन निकलते ही ”चाचा-भतीजे” की जोड़ी और महाभारत का पूरा खानदान वसूली के लिए प्रदेश में निकल पड़ता था।”

उन्होंने पारदर्शी नियुक्ति के लिए अपनी सरकार के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करना एक चुनौती है और उसमें भी बिना भेदभाव के आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए योग्य अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार नियुक्ति पत्र प्राप्त हो जाए, यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है।

आदित्यनाथ ने कहा ”हमें यह ध्यान में रखना होगा कि जब हम योग्यतम अभ्यर्थियों का चयन बिना भेदभाव के करते हैं तो उसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलता है। यह पिछले साढ़े नौ वर्षों के अंदर भाजपा की डबल इंजन सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।”

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले नौजवान भटकता रहता था, परिणाम नहीं आता था और अंतत: अदालत को उसमें स्थगनादेश देना पड़ता था।

मुख्यमंत्री ने कहा ”इस अव्‍यवस्‍था से हमारे युवाओं का समय और उम्र खराब होती थी और लोग मानते थे कि हमारा युवा किसी लायक नहीं है। गलती युवा की नहीं बल्कि उन आयोगों और बोर्डों और उस समय की सरकारों में बैठे सरकारी तंत्र और भ्रष्ट राजनेताओं की होती थी।”

मुख्यमंत्री ने कहा ”हमने पहले दिन कहा था कि हम नकल माफिया और विभिन्‍न संस्‍थानों में बैठे माफिया की कमर तोड़ेंगे और उसके आकाओं को जमीन-आसमान दिखाएंगे।”

समारोह में उप्र सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्ष में उप्र बीमारू राज्य के ठप्पे से अलग हो कर देश की अर्थव्यवस्था का एक स्तंभ बन गया है।

शाही ने दावा किया कि कोई अभ्‍यर्थी यह नहीं कह सकता है कि उसे नियुक्ति में एक रुपया भी खर्च करना पड़ा है।

Tags: सीएम योगी का सपा
Previous Post

Allahabad High Court: बी फार्मा में एनओसी जरूरी तो डी फार्मा में क्यों नहीं? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछे तीखे सवाल

Next Post

सुलतानपुर में सड़क हादसे में चिकित्सक की मौत, दो अन्य घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दुर्गाशक्ति नागपाल विवाद: जज पर दबाव से बड़ा सवाल, 1997 का मुकदमा 30 साल से लंबित क्यों?

August 25, 2026
उत्तर प्रदेश

AI Writing Style अदृश्य ताकत : क्या एआई बदल रहा है इंसानों के लिखने का अंदाज? जानें AI से लिखे लेखों को पहचानने का तरीका

August 25, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court Relief: केजीएमयू की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट ने दिया सेवा में बहाली का आदेश

August 25, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Cooperative Bank : यूपी कोऑपरेटिव बैंक के 48 सहायक प्रबंधकों की बर्खास्तगी रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

August 25, 2026
Next Post

सुलतानपुर में सड़क हादसे में चिकित्सक की मौत, दो अन्य घायल

Recent Posts

दुर्गाशक्ति नागपाल विवाद: जज पर दबाव से बड़ा सवाल, 1997 का मुकदमा 30 साल से लंबित क्यों?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

गोंडा, सिविल जज शबीना खान और तत्कालीन मंडलायुक्त दुर्गाशक्ति नागपाल के बीच फोन पर हुई बातचीत से उठा विवाद अब...

AI Writing Style अदृश्य ताकत : क्या एआई बदल रहा है इंसानों के लिखने का अंदाज? जानें AI से लिखे लेखों को पहचानने का तरीका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

कृत्रिम मेधा (एआई) धीरे-धीरे हमारे लिखने के तरीके को बदल रहा है। बात सिर्फ लेखन शैली बदलने की नहीं रही...

Sri Lanka Struggling to Follow On: भारत के 503 रनों के जवाब में श्रीलंका का संघर्ष, 8 विकेट खोकर बनाए 265 रन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

श्रीलंका ने मंगलवार को यहां भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक...

Allahabad High Court Relief: केजीएमयू की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट ने दिया सेवा में बहाली का आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीतू सिंह को सेवा...

Iran Threatens Barron Trump: डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन को ईरान से जान से मारने की धमकी, सीक्रेट सर्विस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
0

अमेरिकी खुफिया सेवा ने मंगलवार को कहा कि उसे इस बात की जानकारी है कि ईरान के सरकारी मीडिया ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group