Tuesday, August 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमरावती के सरकारी अस्पताल के NICU में भीषण आग: 3 नवजात शिशुओं की मौत, धुआं भरते ही मची अफरा-तफरी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
in देश
0


महाराष्ट्र के अमरावती में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती अपने बच्चों के स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे माता-पिता एवं अन्य परिजन सोमवार तड़के अस्पताल के बाहर गहरी नींद में थे और उन्हें तनिक भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में एनआईसीयू में आग लग जाएगी और वहां भर्ती शिशुओं की जान खतरे में पड़ जाएगी।

महाराष्ट्र के अमरावती शहर में सोमवार तड़के एक सरकारी अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में आग लगने से तीन शिशुओं की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों नेबताया कि जिला महिला अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में भीषण आग लग गई, जिससे कुछ नवजात शिशु काली राख से ढक गए और वार्डों में अफरा-तफरी मच गई।

कुछ माता-पिता ने बताया कि सुरक्षाकर्मी और नर्सें बच्चों को बचाने के लिए धुएं से भरी देखभाल इकाइयों में तुरंत भागे। उन्होंने इस घटना के लिए अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

अस्पताल में भर्ती कुछ बच्चों के परिजनों ने यह भी दावा किया कि वार्ड में पानी के छिड़काव की प्रणाली काम नहीं कर रही थी और आग लगते ही इसे तुरंत सक्रिय किया जाना चाहिए था।

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार तड़के करीब सवा तीन बजे अस्पताल की एनआईसीयू में आग लगी। इस इकाई में समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले और गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं का इलाज किया जा रहा था।

अमरावती के अचलपुर निवासी योगेश सावरकर ने बताया कि उनकी पत्नी और आठ दिन का बच्चा अस्पताल में भर्ती थे तथा जब आग लगी, उस समय वह अस्पताल की इमारत के बाहर सो रहे थे।

सावरकर ने बताया कि उनका बच्चा अस्पताल की पहली मंजिल पर था। एक वार्ड में आग की लपटें फैलने पर वह ऊपर पहुंचे, अपने बच्चे को बचाया और उसे सुरक्षित नीचे ले आए।

सावरकर और कुछ अन्य बच्चों के परिजनों ने बताया कि स्थिति बेहद गंभीर थी और वार्ड में भर्ती बच्चों के ऊपर तक आग फैल रही थी।

सावरकर ने कहा, “मेरा बच्चा पहली मंजिल पर था और मैं खुद जाकर उसे नीचे लेकर आया। हालांकि, मैंने अस्पताल में अन्य बच्चों को काली राख से ढका देखा।”

उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों को बचाना शुरू किया। उन्होंने एक नर्स को भी बच्चों की जान बचाने में मदद करते देखा। बच्चों के परिजनों ने इस त्रासदी के लिए अस्पताल प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।

परिजनों ने कहा कि उन्हें आग लगने की सही वजह का पता नहीं है, लेकिन उन्होंने वार्ड में भीषण आग लगी देखी, जिसके बाद बच्चों के माता-पिता और अस्पताल के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

Tags: अमरावती के सरकारी अस्पताल
Previous Post

मनुस्मृति विवाद पर योगी का राहुल गांधी को जवाब: ‘मनु को जानना है तो अथर्ववेद और मत्स्य पुराण पढ़िये’

Next Post

लखनऊ में अवैध चैंबर तोड़ने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती: SC में सुनवाई पर सहमति, 30 अगस्त को होनी है कार्रवाई

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में H1N1 इन्फ्लूएंजा का कहर: विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

August 24, 2026
देश

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

August 24, 2026
देश

चीनी की कीमतों में उछाल पर इस्मा की सफाई: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी से बढ़े दाम

August 24, 2026
देश

Amazon और Flipkart की नई सेलर पॉलिसी लागू: डिस्पैच में देरी और ऑर्डर रद्द करने पर पेनल्टी का प्रावधान

August 24, 2026
Next Post

लखनऊ में अवैध चैंबर तोड़ने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती: SC में सुनवाई पर सहमति, 30 अगस्त को होनी है कार्रवाई

Recent Posts

उत्तर भारत में H1N1 इन्फ्लूएंजा का कहर: विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हाल के हफ्तों में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़े हैं। विशेषज्ञ लोगों...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

जयपुर, केरल की केजिया लिज मेजो को यहां आयोजित भव्य समारोह में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 चुना गया है। अब...

प्रतापगढ़ STF कस्टडी डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, CJM को 6 हफ्ते में जांच पूरी करने के निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की हिरासत में...

चीनी की कीमतों में उछाल पर इस्मा की सफाई: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी से बढ़े दाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

चीनी की कीमतों में अचानक आए उछाल के बीच उद्योग संगठन इस्मा ने सोमवार को कहा कि देश में चीनी...

Amazon और Flipkart की नई सेलर पॉलिसी लागू: डिस्पैच में देरी और ऑर्डर रद्द करने पर पेनल्टी का प्रावधान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट ने आगामी त्योहारी मौसम से पहले अपने मंचों पर विक्रेताओं के लिए शुल्क एवं जुर्माने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group