Sunday, August 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Mumbai Ganesh Utsav: दक्षिण मुंबई में बड़ा हादसा, 22 फुट ऊंची गणपति प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
in देश
0

दक्षिण मुंबई में स्थापना के लिए ले जाई जा रही भगवान गणेश की 22 फुट ऊंची विशाल प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों समेत पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि प्रतिमा का ‘वेल्डिंग सपोर्ट’ टूटने के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में ‘भुलेश्वर राजा गणेश मंडल’ के अध्यक्ष भी शामिल हैं। पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे भुलेश्वर के जय अंबे चौक स्थित कबूतरखाना के पास बलराम मर्चेंट रोड पर हुआ।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि प्रतिमा के पिछले हिस्से का ‘वेल्डिंग सपोर्ट’ टूट गया, जिससे वह आगे की तरफ गिर गई। उन्होंने बताया कि प्रतिमा को भायखला से भुलेश्वर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक वह गिर गई।

एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार रात बताया कि कई घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनमें से दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, एम्बुलेंस सेवा और स्थानीय वार्ड कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान भुलेश्वर राजा गणेश मंडल के अध्यक्ष संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, घायलों में वैभव घेणंद (38), पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (पांच), दिव्या गनेर (सात) और कुणाल काशिद (26) शामिल हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

प्रतिमा के बुरी तरह खंडित हो जाने के कारण पुलिस और निकाय अधिकारियों ने बाद में दक्षिण मुंबई में गिरगांव चौपाटी के पास समुद्र में इसका विसर्जन कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। एक अधिकारी ने कहा कि वे मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

दस दिवसीय गणेशोत्सव इस वर्ष 14 सितंबर से शुरू होगा। यह मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में मनाए जाने वाले सबसे बड़े वार्षिक त्योहारों में से एक है। उत्सव के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमाएं पंडालों और घरों में स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है।

मुंबई में हर साल भव्य शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं, जिनमें श्रद्धालु संगीत, ढोल-ताशों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच विभिन्न पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं लेकर पहुंचते हैं।

Tags: Mumbai Ganesh Utsav
Previous Post

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: रसोइयों का मानदेय बढ़ा, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मिली राहत

Next Post

मथुरा: बालिका आश्रय गृह में 14 वर्षीय नाबालिग मृत मिली, दो लड़कियों पर संदेह

Related Posts

देश

SEBI Ad Code Guidelines: बॉन्ड में निवेश का झांसा देने वाले विज्ञापनों पर कसेगा शिकंजा, सेबी ने मांगे सुझाव

August 22, 2026
उत्तर प्रदेश

पिन कोड का ज़माना खत्म! अब आ गया DigiPIN, जानें क्या है यह और कैसे बनाएगा आपका काम आसान

August 22, 2026
देश

4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ-सर्दी की ये दवाएं बैन, सरकार ने लगाया प्रतिबंध

August 22, 2026
अंतराष्ट्रीय

कनाडा में गुरुद्वारे पर पेचकस से हमला: ग्रंथी समेत दो लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

August 22, 2026
Next Post

मथुरा: बालिका आश्रय गृह में 14 वर्षीय नाबालिग मृत मिली, दो लड़कियों पर संदेह

Recent Posts

sanketik photo

CM Yogi Big Decision: रक्षाबंधन पर महिलाओं और एक सहयोगी को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, एंटी-रोमियो स्क्वॉड भी अलर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि रक्षाबंधन पर 27 अगस्त की रात से 28...

हाथरस: 70 वर्षीय व्यक्ति ने 16 वर्षीय पोती से किया दुष्कर्म, जांच में गर्भवती होने की पुष्टि

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

हाथरस जिले में 16 वर्षीय पोती से कथित दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।...

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: जमीन मालिक की सहमति के बिना नहीं हो सकता बैनामा, अपनानी होगी अधिग्रहण प्रक्रिया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने सड़क चौड़ीकरण के लिए निजी भूमि लेने के मामले में कहा है...

मथुरा: बालिका आश्रय गृह में 14 वर्षीय नाबालिग मृत मिली, दो लड़कियों पर संदेह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

मथुरा, वृन्दावन क्षेत्र में राजकीय बालिका संरक्षण गृह में 14 वर्षीय एक लड़की मृत पाई गई। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस...

Mumbai Ganesh Utsav: दक्षिण मुंबई में बड़ा हादसा, 22 फुट ऊंची गणपति प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

दक्षिण मुंबई में स्थापना के लिए ले जाई जा रही भगवान गणेश की 22 फुट ऊंची विशाल प्रतिमा गिरने से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group