मुजफ्फरनगर जिले के जनसाथ थाना अंतर्गत एक गांव में कपड़े सिलवाने आई 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में दर्जी को गिरफ्तार किया गया है।
क्षेत्राधिकारी रिषिका सिंह ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम की है। कपड़े सिलवाने आई 15 वर्षीय लड़की के साथ दर्जी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने दर्जी फिरोज और उसके दोस्त अदनान के खिलाफ मामला दर्ज कर फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के परिजनों द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, लड़की को दुकान में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के दोस्त अदनान ने बाहर से दुकान में ताला लगा दिया था।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़ा जहां आरोपी फिरोज, नाबालिग लड़की के साथ पाया गया।










