Wednesday, August 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

टाटा संस में नेतृत्व परिवर्तन तय, एन. चंद्रशेखरन फरवरी 2027 में छोड़ेंगे चेयरमैन पद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 12, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, एन. चंद्रशेखरन फरवरी 2027 में मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद से हट जाएंगे।

इसके साथ ही टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा के साथ पुनर्नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध के बाद भारत के सबसे प्रभावशाली कारोबारी समूहों में से एक के शीर्ष पर उनका करीब एक दशक का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

टाटा समूह में 40 साल बिता चुके चंद्रशेखरन (63) ने बुधवार को कहा कि उन्होंने टाटा संस के निदेशक मंडल को सूचित कर दिया है कि 20 फरवरी, 2027 को उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह पुनर्नियुक्ति के लिए अपना नाम आगे नहीं रखेंगे। उन्होंने सुचारू हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए निदेशक मंडल से जल्द उत्तराधिकारी तय करने को कहा है।

यह फैसला टाटा संस में उनके बने रहने को लेकर कई महीनों से जारी अनिश्चितता के बाद आया है। टाटा संस, टाटा समूह की प्रमुख (होल्डिंग) कंपनी और समूह की कंपनियों की प्रवर्तक है। परोपकारी ट्रस्ट के पास टाटा संस की कुल 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिससे टाटा ट्रस्ट को समूह के संचालन में महत्वपूर्ण प्रभाव हासिल है।

चंद्रशेखरन को आमतौर पर चंद्रा के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से उनके कार्यकाल को पांच साल बढ़ाने की सिफारिश की थी। दोनों ट्रस्ट के पास मिलकर टाटा संस की 51.54 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद टाटा संस की नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति और निदेशक मंडल ने भी इस प्रस्ताव को दर्ज किया और इसकी सिफारिश की।

यह प्रस्ताव 24 फरवरी को निदेशक मंडल की बैठक में रखा गया था, लेकिन एक निदेशक के समर्थन न करने के कारण इसे मंजूरी नहीं मिल सकी। प्रस्ताव का विरोध किसने किया, इसका नाम लिए बिना चंद्रशेखरन ने कहा कि सर्वसम्मत समर्थन नहीं मिलने के कारण उन्होंने फैसला टालने का विकल्प चुना।

छह महीने बाद भी कोई फैसला नहीं हो पाने के बीच उन्होंने कहा कि नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता अब असहनीय हो गई है क्योंकि टाटा संस कई महत्वपूर्ण रणनीतिक परियोजनाओं पर काम कर रही है, जो अहम चरण में हैं।

गतिरोध को चंद्रशेखरन और नोएल टाटा के बीच मतभेदों से जोड़कर देखा गया है। रतन टाटा के निधन के बाद 2024 में नोएल टाटा टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन बने थे। खबरों के अनुसार, नोएल टाटा ने आश्वासन मांगा था कि टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध नहीं किया जाएगा, जिस पर चंद्रशेखरन सहमत नहीं थे। मतभेदों में निदेशक मंडल में प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी शामिल था।

खबरों के मुताबिक, नोएल टाटा ने समूह की पांच साल की रणनीतिक योजना, टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किए बिना शापूरजी पालोनजी समूह को बाहर निकलने का रास्ता देने और टाटा संस की लंबे समय से चली आ रही सूचीबद्धता की चर्चा पर चंद्रशेखरन के रुख को लेकर भी अधिक स्पष्टता मांगी थी।

इन तनावों से निदेशक मंडल का काम पूरी तरह प्रभावित नहीं हुआ। मई में हुई टाटा संस की एक बैठक को विचार-विमर्श से परिचित लोगों ने रचनात्मक बताया था। इसमें नोएल टाटा ने एयर इंडिया और बिगबास्केट समेत कारोबारों पर ध्यान दिया, जबकि चंद्रशेखरन ने समूह की कंपनियों की समीक्षा का नेतृत्व किया।

चंद्रशेखरन ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘मैंने टाटा समूह में अपने पेशेवर जीवन के 40 साल पूरे किए हैं। इस प्रतिष्ठित संस्थान में योगदान देने का बेहद संतोषजनक अवसर मिलने के लिए मैं आभारी हूं।’’

टाटा संस टाटा समूह की प्रमुख (होल्डिंग) कंपनी है। इसमें बहुलांश हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट की है और यह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स और एयर इंडिया समेत समूह की 30 से अधिक कंपनियों को नियंत्रित करती है।

अपने मौजूदा कार्यकाल के 20 फरवरी, 2027 को समाप्त होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से मेरे अगले कार्यकाल को पांच साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया और इसकी सिफारिश की थी, जिसे टाटा संस की नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति और निदेशक मंडल ने दर्ज किया और इसकी सिफारिश की। इसके बाद यह प्रस्ताव 24 फरवरी, 2026 को टाटा संस के निदेशक मंडल के समक्ष रखा गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, निदेशक मंडल के एक सदस्य के समर्थन न करने के कारण प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका और सर्वसम्मत समर्थन नहीं मिलने के कारण मैंने फैसला टालने का विकल्प चुना। उन्होंने कहा, ‘‘निदेशक मंडल की उस बैठक को छह महीने हो चुके हैं और अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा संस एक बहुत बड़ा संस्थान है और कई रणनीतिक परियोजनाएं महत्वपूर्ण क्रियान्वयन चरण में हैं।

उन्होंने कहा, फरवरी 2027 के बाद केवल समूह का नेतृत्व करने के लिए एक नेता का होना जरूरी नहीं है, बल्कि नेतृत्व को लेकर स्पष्टता कर्मचारियों, निवेशकों, साझेदारों और अन्य हितधारकों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन परिस्थितियों में मैंने आज इससे पहले टाटा संस के निदेशक मंडल को सूचित किया कि मैंने 20 फरवरी, 2027 को अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद पुनर्नियुक्ति के लिए अपना नाम आगे नहीं रखने का फैसला किया है। मैंने निदेशक मंडल से जल्द उत्तराधिकार तय करने को कहा है ताकि उचित हस्तांतरण सुनिश्चित किया जा सके।

चंद्रशेखरन 1987 में टाटा समूह से जुड़े और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में आगे बढ़ते हुए 2009 में इसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बने। 2017 में उन्हें टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया। उन्होंने साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद रतन टाटा के अंतरिम कार्यकाल के बाद यह पद संभाला था।

चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह ने प्रौद्योगिकी, वाहन, विमानन, इलेक्ट्रॉनिक्स और विनिर्माण क्षेत्रों में तेजी से विस्तार किया। समूह ने सेमीकंडक्टर और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में भी बड़े निवेश किए।

Tags: टाटा संस में नेतृत्व परिवर्तन तय
Previous Post

हाईकोर्ट के निर्देश पर दिए मुआवजे को नए भूमि अधिग्रहण कानून के आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती

Next Post

इंडोनेशिया में बाली के पास समुद्र में यात्री नौका में आग, 106 लोगों का रेस्क्यू; 25 अब भी फंसे

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में बाली के पास समुद्र में यात्री नौका में आग, 106 लोगों का रेस्क्यू; 25 अब भी फंसे

August 12, 2026
क्राइम

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ‘बलात्कार’ के आरोपों में गिरफ्तार

August 11, 2026
देश

आठ फीट 10 इंच के बाल… हल्द्वानी की रेणु ने 11 साल की मेहनत के बाद बनाया विश्व रिकॉर्ड

August 11, 2026
देश

Chamoli के तमक नाले का Bailey Bridge अतिवृष्टि में बहा, बीआरओ का वाहन चालक लापता

August 11, 2026
Next Post

इंडोनेशिया में बाली के पास समुद्र में यात्री नौका में आग, 106 लोगों का रेस्क्यू; 25 अब भी फंसे

Recent Posts

लखीमपुर खीरी में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अयोध्या जलाभिषेक करने जा रही डबलडेकर स्लीपर बस पलटने से 1 श्रद्धालु की मौत, 30 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 12, 2026
0

बिहार के बेतिया से श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर जा रही एक ‘डबल-डेकर’ बस के लखीमपुर खीरी जिले में अनियंत्रित होकर...

बलिया में रुद्राभिषेक के लिए गंगाजल लेने गए अधिवक्ता और पत्नी गंगा में डूबे, लापता वकील का शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 12, 2026
0

बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में लापता एक वकील का शव बुधवार को बरामद हुआ। वह भगवान भोले शंकर का...

गाय की मौत से भड़का आक्रोश, बदायूं में डॉक्टर से मारपीट और कार में तोड़फोड़; 4 हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 12, 2026
0

बदायूं के अलापुर क्षेत्र में चिकित्सक की कार की टक्कर से एक गाय के मारे जाने के बाद नाराज लोगों...

sanketik photo

एएमयू छात्रावास में 19 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 12, 2026
0

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थित एक छात्रावास के कमरे में कोलकाता निवासी स्नातक की एक छात्रा का शव फंदे से लटका...

इंडोनेशिया में बाली के पास समुद्र में यात्री नौका में आग, 106 लोगों का रेस्क्यू; 25 अब भी फंसे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 12, 2026
0

इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली के पास बुधवार को खराब समुद्री परिस्थितियों के बीच एक यात्री नौका में आग लग...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group