Wednesday, August 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एएमयू छात्रावास में 19 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 12, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
sanketik photo

sanketik photo

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थित एक छात्रावास के कमरे में कोलकाता निवासी स्नातक की एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला।

एएमयू के प्रॉक्टर नावेद खान ने बताया कि 19 वर्षीय एक छात्रा का शव मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि को छात्रावास स्थित उसके कमरे से बरामद किया गया। खान ने बताया कि छात्रा के साथ रहने वाली अन्य छात्राओं के मुताबिक वह 28 जुलाई को कोलकाता से लौटी थी और तभी से ‘‘परेशान’’ लग रही थी।

प्रॉक्टर के अनुसार छात्राओं ने उन्हें बताया है कि मंगलवार देर रात फोन पर छात्रा की अपनी मां के साथ तीखी बहस हुई थी तथा बातचीत के कुछ ही देर बाद उसकी मां ने अपनी बेटी की एक सहेली से संपर्क किया और उससे बेटी के बारे में पता करने कहा।

उन्होंने बताया कि छात्रा की कुछ सहेलियां उससे मिलने के लिये पहुंचीं तो छात्रावास का कमरा अंदर से बंद मिला। खान ने बताया कि जब वे दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुईं तो छात्रा का शव फंदे से लटका देखा। पुलिस की फॉरेंसिक टीम छात्रावास पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

उन्होंने कहा कि छात्रा के माता-पिता जल्द यहां पहुंच सकते हैं, जिसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम तथा अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी।

खान ने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की आत्महत्या के चार मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए सभी छात्रावास में नियमित परामर्श सत्र शुरू किए हैं।

Tags: एएमयू छात्रावास में 19 वर्षीय छात्रा
Previous Post

इंडोनेशिया में बाली के पास समुद्र में यात्री नौका में आग, 106 लोगों का रेस्क्यू; 25 अब भी फंसे

Next Post

गाय की मौत से भड़का आक्रोश, बदायूं में डॉक्टर से मारपीट और कार में तोड़फोड़; 4 हिरासत में

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अयोध्या जलाभिषेक करने जा रही डबलडेकर स्लीपर बस पलटने से 1 श्रद्धालु की मौत, 30 घायल

August 12, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में रुद्राभिषेक के लिए गंगाजल लेने गए अधिवक्ता और पत्नी गंगा में डूबे, लापता वकील का शव बरामद

August 12, 2026
उत्तर प्रदेश

गाय की मौत से भड़का आक्रोश, बदायूं में डॉक्टर से मारपीट और कार में तोड़फोड़; 4 हिरासत में

August 12, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट के निर्देश पर दिए मुआवजे को नए भूमि अधिग्रहण कानून के आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती

August 12, 2026
Next Post

गाय की मौत से भड़का आक्रोश, बदायूं में डॉक्टर से मारपीट और कार में तोड़फोड़; 4 हिरासत में

Recent Posts

लखीमपुर खीरी में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अयोध्या जलाभिषेक करने जा रही डबलडेकर स्लीपर बस पलटने से 1 श्रद्धालु की मौत, 30 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 12, 2026
0

बिहार के बेतिया से श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर जा रही एक ‘डबल-डेकर’ बस के लखीमपुर खीरी जिले में अनियंत्रित होकर...

बलिया में रुद्राभिषेक के लिए गंगाजल लेने गए अधिवक्ता और पत्नी गंगा में डूबे, लापता वकील का शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 12, 2026
0

बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में लापता एक वकील का शव बुधवार को बरामद हुआ। वह भगवान भोले शंकर का...

गाय की मौत से भड़का आक्रोश, बदायूं में डॉक्टर से मारपीट और कार में तोड़फोड़; 4 हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 12, 2026
0

बदायूं के अलापुर क्षेत्र में चिकित्सक की कार की टक्कर से एक गाय के मारे जाने के बाद नाराज लोगों...

sanketik photo

एएमयू छात्रावास में 19 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 12, 2026
0

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थित एक छात्रावास के कमरे में कोलकाता निवासी स्नातक की एक छात्रा का शव फंदे से लटका...

इंडोनेशिया में बाली के पास समुद्र में यात्री नौका में आग, 106 लोगों का रेस्क्यू; 25 अब भी फंसे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 12, 2026
0

इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली के पास बुधवार को खराब समुद्री परिस्थितियों के बीच एक यात्री नौका में आग लग...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group