Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला करके मां की हत्या कर दी, गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 23, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बहराइच जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह 28 वर्षीय युवक ने अपनी ही 55 वर्षीय मां की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी।

थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र की इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका के पति भगवानदीन ने मीडियाकर्मियों के समक्ष बयान दिया कि उनके हत्यारोपी पुत्र को अक्सर अपनी मां से यह शिकायत रहती थी कि वह उसके लिए स्वच्छता के साथ भोजन नहीं बनाती हैं। बेटे का आरोप था कि जो भोजन उसे परोसा जाता है उसमें गंदगी रहती है।

आरोपी के पिता के अनुसार, आज सुबह पहले की तरह यही शिकायत करते हुए उसने (बेटे ने) अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हर्षिता तिवारी ने संवाददाताओं से बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को विशेश्वरगंज थानान्तर्गत ग्राम फुलेरा में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई।

उच्चाधिकारियों सहित पुलिस टीम, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

तिवारी ने बताया कि मौके पर पूछताछ के दौरान पड़ोसियों और परिजनों से जानकारी मिली कि महिला के बेटे छैलू वर्मा (28 वर्ष) ने अपनी 55 वर्षीय मां पर कुल्हाड़ी से वार करके उनकी हत्या कर दी।

सीओ ने बताया कि मृतका के पति की लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छैलू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Tags: बहराइच में बेटे ने कुल्हाड़ी
Previous Post

प्रयागराज: लोको पायलट की सूझबूझ से LTT बनारस एक्सप्रेस को डिरेल होते-होते बची

Next Post

Iran पर अमेरिकी हमले जारी, हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर हमला

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

September 9, 2026
Next Post

Iran पर अमेरिकी हमले जारी, हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर हमला

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group