अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र की सुजागंज चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत सड़री के मजरे महंगू का पुरवा में शनिवार/रविवार की रात राधा (26) पत्नी शिव प्रताप यादव का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला।
सूचना पर चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए। फिलहाल मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।










