Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Mausam: उप्र में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अनुमान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान व्यापक पैमाने पर वर्षा होने की संभावना है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया।

आईएमडी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आंधी आने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने लखनऊ और आसपास के इलाकों में रविवार को बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने और भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर जिले में चेतावनी जारी की गई है क्योंकि नोएडा में हिंडन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

केंद्रीय जल आयोग ने शाम छह बजकर 52 मिनट पर जारी बुलेटिन में कहा कि शाम छह बजे हिंडन नदी का जलस्तर 196.16 मीटर था, जो 196 मीटर के खतरे के निशान से 0.16 मीटर ऊपर है।

लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। शहर में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई।

राज्य के प्रमुख स्थानों में बांदा में सबसे अधिक 70.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद हमीरपुर में 45 मिलीमीटर, गाजीपुर में 41.6 मिलीमीटर, सोनभद्र के चुर्क में 29.4 मिलीमीटर, झांसी में 9.8 मिलीमीटर, बाराबंकी में नौ मिलीमीटर, बलिया में 6.1 मिलीमीटर, बरेली में 5.4 मिलीमीटर, उरई में 4.2 मिलीमीटर, शाहजहांपुर में दो मिलीमीटर, प्रयागराज में 1.6 मिलीमीटर, फुरसतगंज में 0.8 मिलीमीटर, गोरखपुर और मुरादाबाद में 0.4-0.4 मिलीमीटर तथा बहराइच में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कानपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, अयोध्या, सुल्तानपुर और बस्ती समेत कई अन्य स्थानों पर इस अवधि में बारिश नहीं हुई।

मानसून की मौजूदा स्थितियों के कारण कई स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। हालांकि, बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

 

Tags: Mausam: उप्र में अगले 24
Previous Post

Ayodhya की योजना: पर्यटन मंत्री के हाथों बड़े जोर-शोर से उद्घाटन, ठप पड़ी जटायु क्रूज सेवा, रखरखाव और संचालन पर उठे सवाल, लूटो??

Next Post

भदोही में फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने और जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाले दो गिरफ्तार

Related Posts

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

July 26, 2026
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

July 26, 2026
हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद
उत्तर प्रदेश

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

July 26, 2026
Next Post
भदोही में फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने और जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाले दो गिरफ्तार

भदोही में फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने और जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाले दो गिरफ्तार

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group