बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाने में तैनात 2025 बैच के आरक्षी सुधीर ठाकुर ने बृहस्पतिवार को अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि आगरा जिले के इरादतनगर थाना क्षेत्र के सीकेचा गांव के रहने वाले सुधीर (25) ने तड़के लगभग तीन बजे अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक, सुधीर से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने वरिष्ठ अधिकारी पर प्रताड़ना और बीमारी के बावजूद छुट्टी नहीं देने का आरोप लगाते हुए नौकरी और जिंदगी से त्यागपत्र देने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।
ऑडियो में सुधीर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उनके पेट में तेज दर्द था, लेकिन थाना प्रभारी और दो अन्य पुलिसकर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी।
हालांकि, पुलिस ने कहा कि ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच की जा रही है और इसकी पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी राहुल कुमार और कांस्टेबल अंकित गुर्जर एवं सुधीर को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
मै नौकरी और जिंदगी दोनों से त्यागपत्र दे रहा हूं… मृतक सिपाही
मुंशी और थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा कांस्टेबल ने खुद को गोली मार की आत्महत्या…
बुलंदशहर ☝️ pic.twitter.com/8qrAb4Lfse
— Ajay Kumar Dwivedi… (@AjayDwi65357304) July 16, 2026










