Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ICC ने बदला वर्ल्ड कप का फॉर्मेट, वनडे में Super 7 और टी20 में Super 10 लागू

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 15, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0
T20 World Cup: जिम्बाब्वे पर भारत की 72 रन से जीत, साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को नए प्रारूप की घोषणा करते हुए बताया कि 2027 वनडे विश्व कप फाइनल तक पहुंचने के लिए तीन चरण की प्रतिस्पर्धा खेली जाएगी और 2028 टी20 विश्व कप में सुपर-8 दौर को बढ़ाकर 10 टीम का कर दिया जाएगा।

इन बदलावों का उद्देश्य दोनों टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा को और अधिक रोमांचक बनाना है।

ये फैसले आईसीसी की सालाना बैठक में लिए गए।

दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले 2027 वनडे विश्व कप में पूर्व योजना के अनुसार 14 टीमें ही भाग लेंगी जो पिछले चरण की 10 टीम से अधिक हैं। हालांकि टूर्नामेंट को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए संचालन संस्था ने ‘ग्रुप दौर’ से पहले सुपर सीरीज और सेमीफाइनल से पहले सुपर-7 चरण को शामिल किया है।

आईसीसी ने अपने बयान में कहा, ‘‘आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में 14 योग्य टीमें भाग लेंगी लेकिन संशोधित प्रारूप के तहत फाइनल तक पहुंचने के लिए तीन चरण की प्रतियोगिता होगी जिससे टूर्नामेंट के हर मैच का महत्व बढ़ेगा और शुरुआत से लेकर फाइनल तक प्रतिस्पर्धा रोमांचक बनी रहेगी।

टूर्नामेंट के लिए 12वें से 14वें स्थान पर क्वालीफाई करने वाली टीम पहले सुपर सीरीज दौर खेलेंगी। इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम दूसरे चरण में पहुंचेगी जहां छह टीमों को दो समूहों में बांटा जाएगा।

प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष तीन टीम और दोनों ग्रुप में अगली सबसे बेहतर टीम सुपर-7 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी (पहले यहां सुपर-6 चरण होना था)। सुपर-7 चरण की चार सर्वश्रेष्ठ टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

आईसीसी ने कहा, ‘‘इन बदलावों से हर मैच का महत्व बढ़ेगा और मुकाबले पहले से ज्यादा रोमांचक होंगे। इससे प्रशंसकों को बेहतर अनुभव मिलेगा, वहीं नयी और उभरती टीम को भी क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता रहेगा।

इस टूर्नामेंट में 10 टीम सीधे क्वालीफाई करेंगी। तीन मेजबान देशों में से दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे पूर्ण सदस्य देश होने के कारण अपने आप क्वालीफाई करेंगे। तीसरा मेजबान देश नामीबिया एसोसिएट सदस्य होने के कारण सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगा।

वनडे रैंकिंग की शीर्ष आठ टीमें बाकी 10 स्थानों को पूरा करेंगी। बची हुई चार टीम का फैसला वैश्विक क्वालीफायर के जरिए होगा।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2028 में होने वाले टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण के बाद अब सुपर-8 की जगह सुपर-10 चरण होगा।

टूर्नामेंट में चार-चार टीम के पांच ग्रुप बनाए जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीम सुपर-10 में पहुंचेंगी।

पिछले चरण में सुपर-8 के प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचती थीं। नए प्रारूप में अब प्रत्येक ग्रुप की केवल शीर्ष टीम ही सीधे अंतिम चार में पहुंचेगी। ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम विपरीत ग्रुप की तीसरे स्थान वाली टीम के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी जिससे प्रतियोगिता में एक नया रोमांच जुड़ जाएगा।

आईसीसी ने कहा, ‘‘आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में उभरती हुई टीम के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए दूसरे चरण में भाग लेने वाली टीम की संख्या आठ से बढ़ाकर 10 करने का फैसला किया गया है।

आईसीसी ने यह भी बताया कि स्कॉटलैंड को 2026 टी20 विश्व कप में विशेष परिस्थितियों में अंतिम समय पर बांग्लादेश की जगह खेलने के कारण सीधे यूरोप क्षेत्रीय फाइनल में प्रवेश दिया जाएगा।

वहीं 2026 टी20 विश्व कप में खेलने वाली लेकिन स्वतः क्वालीफाई नहीं कर पाने वाली बाकी टीम सीधे वैश्विक क्वालीफायर में पहुंचेंगी।

वैश्विक क्वालीफायर के अन्य आठ स्थानों के लिए क्षेत्रीय क्वालीफिकेशन होगा। इनमें अफ्रीका, एशिया और यूरोप से दो-दो टीम जबकि अमेरिका और पूर्वी एशिया प्रशांत क्षेत्र से एक-एक टीम क्वालीफाई करेगी।

वैश्विक क्वालीफायर में प्रत्येक क्षेत्र की शीर्ष टीम और कुल मिलाकर अगली तीन सर्वश्रेष्ठ टीम 2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

आईसीसी ने कहा, ‘‘इस नए प्रमुख टूर्नामेंट प्रारूप को आईसीसी विकास समिति और मुख्य कार्यकारी समिति की सिफारिश के बाद बोर्ड ने मंजूरी दी है। हालांकि नवंबर में होने वाली बैठकों में आईसीसी की वित्त एवं वाणिज्यिक मामलों की समिति की समीक्षा के बाद इसे अंतिम स्वीकृति दी जाएगी।

Tags: ICC ने बदला वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
Previous Post

महोबा में पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला; दोनों हांथ और पैर कटे

Next Post

अयोध्या: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

Related Posts

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!
Featured

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

July 24, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

July 24, 2026
भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी बने पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज
खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी बने पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

July 23, 2026
Iran पर अमेरिकी हमले जारी, हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर हमला
अंतराष्ट्रीय

Iran पर अमेरिकी हमले जारी, हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर हमला

July 23, 2026
Next Post
अयोध्या: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

अयोध्या: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

Recent Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के कुछ घंटे बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्न पत्र लीक के मामलों में...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

उच्चतम न्यायालय ने उन दो याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई करने पर शुक्रवार को सहमति जताई, जिनमें पुलिस पर...

संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप

संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

संभल जिले में एक मुस्लिम व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसे और उसके परिवार को जुमे की नमाज अदा...

शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

सुलतानपुर में नाबालिग के अपहरण के मामले में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

सुलतानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय एक लड़की के कथित अपहरण के मामले में अदालत के आदेश...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

सूचना एवं  प्रसारण मंत्रालय ने टीवी रेटिंग नीति2026 जारी की है, जो भारत में टेलीविज़न रेटिंग को विनियमित करने के लिए व्यापक दिशानिर्देश तय करती है। यह नीति टीवी रेटिंग सेवाएँ देने वाली एजेंसियों के पंजीकरण, संचालन, ऑडिट और निगरानी के लिए स्पष्ट मानक तय करती है, जिसका उद्देश्य दर्शक मापन में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। टीवी रेटिंग नीति 2026 ने भारत में टीवी रेटिंग एजेंसियों के लिए 16 जनवरी 2014 के विद्यमान दिशानिर्देश की जगह ली है। नीति के तहत किए गए प्रमुख सुधारों में शामिल हैं: नेटवर्थ की शर्त को 20 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ रुपये करना; कनेक्टेड टीवी और ओटीटी  प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध टीवी चैनलों सहित कई प्लेटफॉर्म पर टेक्नोलॉजी-न्यूट्रल दर्शक मापन; मीटर वाले घरों की संख्या 50,000 से बढ़ाकर 80,000 करके सैंपल साइज़ बढ़ाना; हर तीन साल में एस्टैब्लिशमेंट सर्वे; व्यूअरशिप डेटा की गणना में लैंडिंग पेज को शामिल न करना; vi, सालाना स्वतंत्र ऑडिट; और .vii नियमों का पालन न करने पर अलग-अलग स्तर का जुर्माना ढांचा। अनुशंसित सुरक्षा उपायों में क्रॉस-होल्डिंग पर रोक, एजेंसी के बोर्ड में कम से कम 33 प्रतिशत स्वतंत्र डायरेक्टर की ज़रूरत, हितों के टकराव (कॉन्फ्लिक्ट ऑफ़ इंटरेस्ट) की स्थिति पैदा करने वाली कंसल्टेंसी या सलाह देने वाली गतिविधियों पर रोक, सुरक्षा मंज़ूरी की आवश्यकता और रेटिंग एजेंसियों की कामकाज और संचालन संबंधी स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए ऑडिट और पारदर्शिता की ज़िम्मेदारियाँ शामिल हैं। इस नीति के तहत, भारत में टेलीविज़न रेटिंग के कारोबार में लगी किसी भी संस्था को कुछ अतिरिक्त शर्तों का पालन करना होगा और नई पॉलिसी के तहत पंजीकरण कराना होगा। अभी तक, नई नीति के तहत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group