Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

CIC का बड़ा फैसला: पेट्रोलियम मंत्रालय को पेट्रोल-इथेनॉल और मुनाफे का पूरा डेटा सार्वजनिक करने का आदेश, छिपाई थी जानकारी!

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 13, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
अफवाहों के कारण पेट्रोल-डीजल खरीदने की होड़, सरकार ने कहा आपूर्ति पर्याप्त, अफवाहों के कारण 400 से अधिक पेट्रोल पंप ड्राई

नयी दिल्ली, केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने पेट्रोलियम मंत्रालय की योजना इकाई पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) को पेट्रोल उत्पादन और आयात, इथेनॉल खरीद एवं मिश्रण तथा पेट्रोलियम क्षेत्र के मुनाफे से संबंधित ऐतिहासिक आंकड़े सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है।

यह निर्देश एक आरटीआई आवेदक को सूचना उपलब्ध कराने के लिए दिया गया, क्योंकि आयोग ने पाया कि पीपीएसी ने केवल ‘आंशिक सूचना’ उपलब्ध करायी।

सूचना आयुक्त खुशवंत सिंह सेठी ने पीपीएसी को इथेनॉल मिश्रण संबंधी अधिसूचनाओं के लिए वेब लिंक उपलब्ध कराने, इथेनॉल आपूर्तिकर्ताओं से संबंधित सवाल को संबंधित लोक प्राधिकरण को हस्तांतरित करने और कंपनी-वार पेट्रोल आपूर्तिकर्ताओं की जानकारी के अनुरोध का जवाब देते समय आरटीआई अधिनियम के तहत उचित छूट का उल्लेख करने का भी निर्देश दिया।

आरटीआई आवेदन में भारत के पेट्रोल और इथेनॉल कार्यक्रम से संबंधित छह प्रकार की सूचनाएं मांगी गई थीं। इनमें ईंधन उत्पादन और आयात, इथेनॉल मिश्रण मानदंड, इथेनॉल की खरीद और खपत, आपूर्तिकर्ताओं का विवरण तथा पेट्रोल बिक्री से होने वाला मुनाफा शामिल था।

आयोग ने कहा कि ‘प्रतिवादी ने अपीलकर्ता को आंशिक सूचना उपलब्ध कराई है’ और विभिन्न बिंदुओं पर संशोधित जवाब देने का निर्देश दिया।

पहले सवाल में वर्ष 2014-15 से पेट्रोल की खरीद, आयात और भारत में उत्पादन का सालाना विवरण, पेट्रोल पर वार्षिक खर्च तथा स्रोत-वार विवरण मांगा गया था।

पीपीएसी ने जवाब दिया था कि आयात, निर्यात, उत्पादन और राज्य-वार आंकड़े उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, लेकिन कंपनी संबंधी विवरण ‘वाणिज्यिक और गोपनीय प्रकृति’ के हैं तथा आरटीआई अधिनियम की धारा 8(1)(डी) और 8(1)(ई) के तहत छूट प्राप्त हैं।

सुनवाई के दौरान आवेदक ने कहा कि वह ‘‘मांगी गई जानकारी वेबसाइट पर नहीं ढूंढ पाया।

आयोग ने पीपीएसी को निर्देश दिया कि वह ‘‘वेबसाइट पर उपलब्ध ऐतिहासिक आंकड़ों सहित मांगी गई सूचना की सॉफ्ट कॉपी आवेदक के ई-मेल पर भेजे।

दूसरे सवाल में आवेदक ने पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण के लिए निर्धारित वर्ष-वार मानदंड, दिशानिर्देश और आधिकारिक अधिसूचनाओं की जानकारी मांगी थी।

पीपीएसी ने जवाब दिया कि इथेनॉल मिश्रण का नियमन राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति, 2018 के तहत होता है और यह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रतिवादी ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि संबंधित अधिसूचनाएं मंत्रालय के पास उपलब्ध हैं और सार्वजनिक हैं।

आयोग ने पीपीएसी को संबंधित अधिसूचनाओं और आदेशों के लिए ‘‘विशिष्ट वेबसाइट लिंक उपलब्ध कराने’’ का निर्देश दिया।

तीसरे सवाल में मिश्रण के लिए खरीदे गए और खपत किए गए इथेनॉल का वर्ष-वार विवरण तथा खरीद और खपत के बीच किसी भी अंतर के कारणों की जानकारी मांगी गई थी।

पीपीएसी ने कहा कि उसकी मासिक ‘स्नैपशॉट ऑफ इंडिया’ज ऑयल एंड गैस’ रिपोर्ट की तालिका-14 में ‘सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (पीएसयू ओएमसी) द्वारा प्राप्त और मिश्रित इथेनॉल तथा मिश्रण प्रतिशत’ से संबंधित जानकारी उपलब्ध है।

आयोग ने प्राधिकरण को उपलब्ध ऐतिहासिक आंकड़े अपीलकर्ता को ई-मेल के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया।

चौथे सवाल में इथेनॉल आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। इसमें आवेदक ने तेल विपणन कंपनियों को इथेनॉल की आपूर्ति करने वाले आपूर्तिकर्ताओं की वर्ष-वार सूची, आपूर्ति की गई मात्रा, प्रतिशत हिस्सेदारी और अनुबंधों या खरीद आर्डर की प्रतियां मांगी थीं।

पीपीएसी ने जवाब दिया कि उसके पास ‘ओएमसी को इथेनॉल की आपूर्ति करने वाले आपूर्तिकर्ताओं की सूची से संबंधित कोई सूचना उपलब्ध नहीं है।

आयोग ने प्राधिकरण को निर्देश दिया कि वह इस बिंदु को ‘‘संबंधित लोक प्राधिकरण के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी (सीपीआईओ) को हस्तांतरित करे,’’ जो मांगी गई सूचना का संरक्षक है।

पांचवें सवाल में आवेदक ने पेट्रोल आपूर्तिकर्ताओं का कंपनी-वार विवरण, आपूर्ति की गई मात्रा, कुल आपूर्ति में उनके योगदान और आपूर्ति समझौतों की प्रतियां मांगी थीं।

पीपीएसी ने यह जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि कंपनी-वार उत्पादन, आयात और निर्यात का विवरण व्यावसायिक एवं गोपनीय प्रकृति का है तथा आरटीआई अधिनियम की धारा 8(1)(डी) और 8(1)(ई) के तहत छूट प्राप्त है।

आयोग ने पीपीएसी को निर्देश दिया कि वह ‘‘आरटीआई अधिनियम, 2005 के तहत संबंधित छूट का उल्लेख करते हुए नया जवाब जारी करे।

छठे सवाल में पेट्रोल बिक्री से होने वाले वार्षिक मुनाफे, लाभ मार्जिन और उसकी गणना के लिए अपनाई गई प्रक्रिया की जानकारी मांगी गई थी।

पीपीएसी ने जवाब दिया कि पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाले करों का विवरण उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग ने पीपीएसी को इस सवाल से संबंधित उपलब्ध ऐतिहासिक जानकारी अपीलकर्ता को ई-मेल के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया।

Tags: CIC का बड़ा फैसला
Previous Post

सांख्यिकी से कैसे बदलेगा देश? रीवा के एक्सीलेंस कॉलेज में NSO के बड़े अधिकारियों ने छात्रों को सिखाए डेटा के गुर

Next Post

मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल के ICU में मरीज पर हमला, हुई मौत

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

July 26, 2026
Next Post
मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल के ICU में मरीज पर हमला, हुई मौत

मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल के ICU में मरीज पर हमला, हुई मौत

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group