रीवा, NSO उप क्षेत्रीय कार्यालय, रीवा के द्वारा आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, रीवा के सभागार में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र नाथ त्रिपाठी, सांख्यिकी विभागाध्यक्ष डॉ. बीना शर्मा, NSO रीवा कार्यालय प्रमुख श्री निखिल सिंह, श्री महेश चन्द्र मौर्य वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी एवं श्री अजय कुमार वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। श्री अजय कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। श्री महेश चन्द्र मौर्य ने FOD द्वारा किए जा रहे विभिन्न राष्ट्रीय सर्वेक्षणों तथा उनके महत्व पर प्रकाश डाला। श्री निखिल सिंह ने सांख्यिकी की उपयोगिता एवं डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया पर जानकारी दी।
प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से सांख्यिकी को विषय के रूप में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जलपान उपरांत सांख्यिकी कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों को सर्वेक्षण कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।










