Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya का बांसगांव 79 साल से बिजली विहीन!, बिजली विभाग की टीम ने सर्वे एक माह में विद्युतीकरण का आश्वासन

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
July 1, 2026
in अयोध्या
0

अयोध्या, वर्षों से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित ग्राम पंचायत लोहटी के मजरे नयापुरवा स्थित बांस गांव में आखिरकार विद्युतीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बुधवार को बिजली विभाग की टीम गांव पहुंची और मौके पर सर्वे कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने भी गांव पहुंचकर अधिकारियों को जल्द से जल्द विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित जैन सहित टीम ने पूरे गांव का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने बिजली के खंभे लगाने, विद्युत लाइन बिछाने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए सर्वे किया। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

निरीक्षण के दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि एक माह के भीतर गांव में बिजली के खंभे लगाए जाएं और विद्युत आपूर्ति शुरू कराई जाए।उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ग्रामीणों को जल्द से जल्द बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि बांस गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही थी।मामला संज्ञान में आते ही बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर सर्वे कराया गया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि एक माह के भीतर गांव में बिजली के खंभे लगाकर विद्युत आपूर्ति शुरू कराई जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी गांव बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित न रहे और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

गांव के ग्रामीण राजकुमार और श्यामलाल ने खुशी जताते हुए कहा कि वर्षों से गांव अंधेरे में था। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका था। अब विभागीय अधिकारियों के गांव पहुंचने और सर्वे शुरू होने से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनके घरों में भी बिजली पहुंचेगी।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, गर्मी के दिनों में रातें हाथ का पंखा झलते हुए गुजरती थीं और अंधेरे के कारण जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता था।

मौके पर प्रधान प्रतिनिधि ,सदल प्रसाद निषाद, अजय शुक्ला, सोनू निषाद, प्रधान देवीदीन गौतम, घनश्याम गौतम, सुभाष निषाद, श्रीमती सुशीला निषाद, साहब लाल निषाद और कुंजबिहारी निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों से गांव में शीघ्र विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।

Tags: Ayodhya: 79 साल से बिजली विहीन
Previous Post

व्हाट्सऐप की यूजरनेम फीचर, Impersonation & Fraud का खतरा, फोन नंबर के अपराधियों की पहचान करना मुश्किल

Next Post

यूपी के 13 इंस्पेक्टर और 1 प्रतिसार निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक DSP

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
Next Post
sanketik photo

यूपी के 13 इंस्पेक्टर और 1 प्रतिसार निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक DSP

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group