Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

संत कबीरनगर में दलित युवक की गला रेतकर हत्या, चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

संत कबीर नगर जिले में बखिरा थानाक्षेत्र के बभनी गांव में एक दलित युवक की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात दलित युवक आनन्द (30) की हत्या कर दी गई तथा इस मामले में मुख्य आरोपी नासिर (18), निरहू, जैगम और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके चलते भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है।

पुलिस के अनुसार, आनन्द बृहस्पतिवार रात सामान खरीदकर घर लौट रहा था, तभी बभनी चौराहे के पास नासिर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गला रेतकर उसे मार डाला।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार मीणा ने बताया कि आनन्द और आरोपी नासिर दोस्त थे लेकिन कुछ समय पहले एक शादी समारोह में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसे रंजिश की वजह माना जा रहा है।

हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों को मुठभेड़ में मार दिये जाने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। गांव की महिलाएं भी लाठियां लेकर सड़क पर उतर आईं।

जिलाधिकारी (डीएम) आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद लोग शांत हुए।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस बीच प्रशासन ने बभनी बाजार में आरोपियों की अस्थायी नाई की दुकान और चिकन की दुकान पर बुलडोजर चलवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ घंटों के लिए सड़क भी जाम की गई, लेकिन बाद में प्रदर्शनकारी अपने घरों को लौट गए। आनन्द की शादी सात साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी तथा तीन साल एवं एक साल की दो बेटियां हैं।

Tags: संत कबीरनगर में दलित युवक
Previous Post

मोहर्रम हक, इंसाफ, सब्र व इंसानियत का महीना, 9वी और 10 वी के रोजे रखे, इन रोजो का सवाब!

Next Post

कोलकाता हवाई अड्डे पर इंडिगो के यात्री विमान पर बिजली गिरी

Related Posts

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेश

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

July 25, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

July 25, 2026
Next Post
इंडिगो: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन क्यों लड़खड़ा गई? ड्यूटी समय सीमा में बदलाव और ”लीन-स्टाफिंग” मॉडल

कोलकाता हवाई अड्डे पर इंडिगो के यात्री विमान पर बिजली गिरी

Recent Posts

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर छह महीने की तलाश के बाद एक फरार...

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group