अयोध्या जिले में खाद्य विभाग के भीतर एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। शासन के निर्देशानुसार, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह को अयोध्या से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
उनके स्थान पर अब देवाशीष उपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिन्होंने नए सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
नए सहायक आयुक्त देवाशीष उपाध्याय इससे पहले जौनपुर जिले में तैनात थे, जहाँ से स्थानांतरण के बाद अब वे रामनगरी अयोध्या में अपनी सेवाएँ देंगे। कार्यमुक्त हुए मानिक चंद्र सिंह के बाद अब विभाग की कमान पूरी तरह से देवाशीष उपाध्याय के हाथों में आ गई है।
कार्यालय पहुँचकर विधिवत कार्यभार संभालने के तुरंत बाद नए सहायक आयुक्त देवाशीष उपाध्याय पूरी तरह एक्शन मोड में नज़र आए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और पेंडिंग पड़े विभागीय कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी है।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में खाद्य सुरक्षा और मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान में और तेज़ी देखने को मिलेगी।










