Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा: पूर्व सांसद बृजभूषण और उनके विधायक बेटे को जान से मारने की धमकी, आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 17, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर बृजभूषण ने कहा, सच बोल दूंगा तो परेशानी में पड़ जाऊंगा!!

गोंडा जिले की सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक प्रतीक भूषण सिंह और उनके पूर्व सांसद पिता बृजभूषण शरण सिंह को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में धमकी देने वाला युवक राजस्थान का रहने वाला और मानसिक रूप से विक्षिप्त पाया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आनंद राय ने बुधवार को बताया कि 14 जून को सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आई थी।

फोन उठाने पर दूसरी तरफ मौजूद युवक ने विधायक से उनकी पहचान पूछने के बाद कहा कि उन्हें और उनके पिता बृजभूषण शरण सिंह को जान से मार दिया जाएगा।

आरोपी ने यह भी कहा कि इसके लिए इंतजाम हो चुका है और यदि बच सकते हैं तो बच लें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीओ ने बताया कि जांच के दौरान धमकी देने वाले युवक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के मांडा थाना क्षेत्र निवासी संदीप शर्मा के रूप में हुई है।

स्थानीय पुलिस से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका इलाज जयपुर मेडिकल कॉलेज से चल रहा है।

राय के अनुसार, मांडा थाना की पुलिस ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी गूगल के माध्यम से कई राज्यों के जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर तलाश कर उन्हें धमकी दे चुका है। इन मामलों की जांच के लिए संबंधित राज्यों की पुलिस भी वहां पहुंच चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी के परिजनों को उसे मोबाइल फोन उपलब्ध न कराने और उसका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिस मोबाइल से कॉल की गई थी, उसकी जांच की जा रही है।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विधायक समेत उनका परिवार लंबे समय से विभिन्न अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों और प्रतिबंधित संगठनों के निशाने पर रहा है। पूर्व में भी कई अपराधी और असामाजिक तत्व इस तरह की धमकियां दे चुके हैं। ऐसे में निर्वाचित जनप्रतिनिधि और उनके परिवार को धमकी देना गंभीर विषय है।

प्रतीक भूषण सिंह गोंडा सदर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए हैं। उनके छोटे भाई करण भूषण सिंह कैसरगंज से भाजपा सांसद हैं।

वहीं, बृजभूषण शरण सिंह देवीपाटन मंडल की अलग-अलग सीट से छह बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में उन्हें वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।

Tags: गोंडा: पूर्व सांसद बृजभूषण
Previous Post

मुरादाबाद: ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ढहाई गई

Next Post

देश की सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील्स: सुभाष चंद्रा का लुटियंस क्षेत्र में स्थित बंगला 1,260 करोड़ रुपये में बिका?

Related Posts

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

July 28, 2026
Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

July 28, 2026
फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group