नोएडा, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एक बस रविवार सुबह नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अब तक 17 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में 8 की हालत गंभीर है। दिल्ली व अन्य निजी अस्पतालों को रेफर किए गए।
पुलिस ने बताया कि घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है।
फेज-1 थाने के अधिकारियों के अनुसार, बस महामाया फ्लाईओवर से आगे और खुले नाले से पहले बने डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
पुलिस ने कहा, ‘‘घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे वाली जगह पर यातायात सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।










