Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत ने सुथार ने छह विकेट के साथ अफगानिस्तान को पहली पारी में 152 रन पर समेटा; फॉलोऑन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 8, 2026
in खेल, देश
0

मुल्लांपुर, बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अपने करियर की पहली पारी में ही छह विकेट लेने का कारनामा किया जिससे भारत ने एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच की तीसरे दिन सोमवार को यहां लंच से कुछ देर पहले अफगानिस्तान को पहली पारी में 152 रन पर समेट दिया।

भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इस तरह से उसने अफगानिस्तान पर पहली पारी के आधार पर 412 रन की बढ़त हासिल की। अफगानिस्तान ने फॉलोऑन के बाद लंच तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 18 रन बनाए। इस तरह से भारत अभी अफगानिस्तान से 394 रन आगे है।

लंच के समय सेदिकुल्लाह अटल 16 और अब्दुल मलिक दो रन पर खेल रहे थे।

सुथार ने 33 रन देकर छह विकेट लिए। उनके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 37 रन देकर तीन और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने 21 रन देकर एक विकेट लिया।

यह खेदजनक था कि जब टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे सुथार ने एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल की तो स्टेडियम में इसका जश्न मनाने के लिए मुश्किल से 500 लोग ही मौजूद थे। उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में एक पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज बनकर इतिहास रचा। वह अपने पहले ही टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल करने वाले सातवें स्पिनर हैं।

अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के पास सुथार की बलखाती गेंदों का कोई जवाब नहीं था। दूसरे दिन दोपहर में अपनी गति और धीमी पिच पर टर्न हासिल करने अपनी क्षमता से प्रभावित करने के बाद यह तो तय था कि वह पांच विकेट पूरे कर लेंगे।

अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह (135 गेंदों पर 60 रन) एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने कुछ संघर्ष किया। उन्होंने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवाया। सुथार का यह पारी में पांचवा विकेट था। रहमत और चोटिल शराफुद्दीन अशरफ (11) ने बीच में लगभग 11 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया था।

मांसपेशियों में खिंचाव के कारण काफी दर्द में दिख रहे अशरफ लंगड़ाते हुए चल रहे थे और कई बार रहमत को एक रन लेने से भी मना करना पड़ा, जिससे स्कोरबोर्ड चलायमान नहीं रहा।

सुथार ने अशरफ को टर्न लेती गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने रहमत ने अपनी पारी में एक छक्का और नौ चौके लगाए, लेकिन सुथार के सामने वह सहज नहीं दिखे। सुथार ने उन्हें बोल्ड किया।

Tags: भारत ने सुथार ने छह विकेट
Previous Post

अयोध्या में STF ने पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश भानु प्रताप ढेर

Next Post

पीलीभीत में फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

September 12, 2026
क्राइम

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
Next Post

पीलीभीत में फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Recent Posts

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल 2026 के उसके आदेश का कथित रूप से अनुपालन न होने के कारण...

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की...

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विदेशों में छिपकर संगठित अपराध चलाने वाले वांछित अपराधियों के खिलाफ...

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group