Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJI) की मासिक बैठक संपन्न, पत्रकार हितों एवं वृक्षारोपण अभियान पर बनी रणनीति

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
June 7, 2026
in अयोध्या
0

अयोध्या, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJI) तहसील रुदौली इकाई की मासिक बैठक रविवार को संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों की उपस्थिति में तहसील प्रांगण में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक एकता को मजबूत करने तथा पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पत्रकारों के अधिकारों एवं सम्मान की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर संगठन द्वारा पत्रकार साथियों को परिचय पत्र (आईडी कार्ड) भी वितरित किए गए। कार्ड प्राप्त करने वाले सदस्यों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनकी पहचान को मजबूती मिलेगी तथा कार्य निष्पादन में भी सुविधा होगी। संगठन पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी पत्रकार हित सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेंगे।

बैठक में पूर्व निर्धारित वृक्षारोपण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी जुलाई माह में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें संगठन के सभी सदस्य सक्रिय सहभागिता निभाएंगे।

इसके अतिरिक्त बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि किसी पत्रकार साथी को अपने कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह निसंकोच संगठन के समक्ष अपनी बात रख सकता है। संगठन द्वारा मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

बैठक का समापन संगठन की एकता, पत्रकार हितों की रक्षा तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाने के संकल्प के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव व संचालन मुदस्सिर हुसैन ने किया।

इस अवसर पर इकाई के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एडवोकेट, राज यादव, क़ाज़ी इबाद, बाबा फरीद, शाहनवाज, ललित कसौंधन, शिल्पा राजपूत, मौसूफ अली, अरुण श्रीवास्तव, अमरनाथ, नेहाल अख्तर आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अब्दुल जब्बार

Tags: NUJI की मासिक बैठक संपन्न
Previous Post

बलिया में शिकायत करने गए व्यक्ति को धमकाने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

मप्र के जबलपुर में गोली लगने से भाजपा नेत्री की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
Next Post

मप्र के जबलपुर में गोली लगने से भाजपा नेत्री की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group