Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नयी दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड, होटल मालिक बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध दस्तावेजों के माध्यम से ठहराने में हुआ था गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 5, 2026
in देश
0

नयी दिल्ली, मालवीय नगर अग्निकांड के होटल मालिक को पिछले वर्ष बांग्लादेशी नागरिकों को कथित रूप से अवैध तरीके से प्राप्त भारतीय दस्तावेजों के माध्यम से ठहराने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड से यह जानकारी मिली।

मालवीय नगर के हौज रानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बीएंडबी’ होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया गया था और वह चार दिन की पुलिस हिरासत में है।

जांचकर्ता आग लगने की परिस्थितियों की पड़ताल कर रहे हैं और होटल प्रबंधन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, बजाज उन आरोपियों में शामिल था, जिनके खिलाफ 29 जनवरी 2025 को पहाड़गंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। यह मामला फर्जी तरीके से प्राप्त भारतीय पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके बांग्लादेशी नागरिकों के मध्य दिल्ली में अवैध रूप से ठहाने से संबंधित था।

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि स्वीटी सरकार उर्फ ब्यूटी हलदार उर्फ​जोहरा खातून और उसकी बेटी पुष्पो सरकार उर्फ ​पुष्पो हलदार उर्फ ​पुष्पो सैयदा अख्तर तथा पुष्पो का नाबालिग बेटा, कथित तौर पर फर्जी तरीके से प्राप्त भारतीय दस्तावेजों के आधार पर पहाड़गंज के एक घर में रह रहे थे। इन दस्तावेज़ों में पासपोर्ट और आधार कार्ड शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि स्वीटी सरकार ने दक्षिण दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव के एक मकान के पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था। पते की पुष्टि से पता चला कि वह संपत्ति बजाज की थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पूछताछ के दौरान, लवकेश बजाज ने स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर आरोपियों को पैसे के बदले भारतीय पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए अपने आवासीय पते का उपयोग करने की अनुमति दी थी, जिससे देश में वे अवैध तरीके से रह सके।

जांच के आधार पर बजाज, स्वीटी सरकार और पुष्पो सरकार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग लड़के के संबंध में भी कानून के अनुसार कार्रवाई के लिए पुलिस सूचना रिपोर्ट (पीआरआई) दाखिल की गई है।

यह खुलासा होटल में लगी आग की जांच के बीच हुआ है, जिसमें कई विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Tags: नयी दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड
Previous Post

उप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की नियुक्ति, सेवा विस्तार के खिलाफ याचिका दायर

Next Post

अयोध्या: दुर्गापुरी सब स्टेशन के बाहर जंफर बांधते समय हुआ हादसा; संविदा लाइनमैन रामबली की मौत, खंभे से गिरा कर्मी

Related Posts

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स
देश

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

July 27, 2026
Next Post
अयोध्या: दुर्गापुरी सब स्टेशन के बाहर जंफर बांधते समय हुआ हादसा; संविदा लाइनमैन रामबली की मौत, खंभे से गिरा कर्मी

अयोध्या: दुर्गापुरी सब स्टेशन के बाहर जंफर बांधते समय हुआ हादसा; संविदा लाइनमैन रामबली की मौत, खंभे से गिरा कर्मी

Recent Posts

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के बाईपास पर सोमवार को एक स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल...

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

कुछ लोगों की बातचीत में गाली-गलौज आम बात होती है। कार्यस्थल पर भी ऐसे लोग मिल जाते हैं और कई...

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को कहा कि उसके एक कर्मचारी का ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़...

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता...

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group