Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दी दस्तक

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 4, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बृहस्पतिवार को केरल में दस्तक दे दी। आमतौर पर मानसून एक जून के आसपास केरल पहुंचता है, जो दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु (जून से सितंबर) की शुरुआत का संकेत माना जाता है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून, 2026 को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के शेष हिस्सों, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ भागों, पूरे लक्षद्वीप द्वीपसमूह, केरल और माहे, कर्नाटक तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष भागों, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तक आगे बढ़ गया है।

इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि मानसून 26 मई को केरल पहुंचेगा।

Join Our Whatsapp Group

पिछले सप्ताह विभाग ने मौसमी वर्षा के अपने पूर्वानुमान में संशोधन करते हुए कहा था कि इस वर्ष बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, इस साल देश में मौसमी वर्षा, दीर्घकालिक औसत (एलपीए) की लगभग 90 प्रतिशत रहने की संभावना है।

एलपीए का मतलब किसी विशेष क्षेत्र में किसी निर्धारित अवधि जैसे एक महीने या मौसम के दौरान लंबे समय आमतौर पर 30 से 50 वर्षों में दर्ज औसत वर्षा से है।

देशभर में मौसमी वर्षा का दीर्घकालिक औसत (एलपीए) 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर 87 सेंटीमीटर है। यदि मानसून के दौरान वर्षा एलपीए के 90 प्रतिशत से कम रहती है, तो आईएमडी उसे ‘अल्प वर्षा’ की श्रेणी में रखता है।

सामान्य से कम वर्षा की संभावित वजहों में से एक अल नीनो की स्थिति का विकसित होना हो सकता है, क्योंकि इसके प्रभाव से भारत में मानसून के दौरान बारिश कम होती है।

फिलहाल भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में तटस्थ अल नीनो-दक्षिणी दोलन की स्थिति अल नीनो की ओर बढ़ रही है। अल नीनो की स्थिति बनने से देश में मानसून वर्षा कम हो जाती है।

आईएमडी ने कहा कि जून में अल नीनो की स्थिति कमजोर रहने की संभावना है, जबकि सितंबर तक इसके मध्यम से मजबूत होने की आशंका है।

Tags: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दी दस्तक
Previous Post

शाहजहांपुर: सौतेली बेटी की हत्या कर शव दफनाया; आरोपी पिता समेत दो गिरफ्तार

Next Post

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड : ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​मोनू ने बलिया की अदालत में किया आत्मसमर्पण

Related Posts

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

July 29, 2026
महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार
देश

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

July 29, 2026
हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार
उत्तर प्रदेश

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

July 29, 2026
नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलिया में छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

July 29, 2026
Next Post
शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड : ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​मोनू ने बलिया की अदालत में किया आत्मसमर्पण

Recent Posts

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में उन ठिकानों पर संयुक्त...

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

महाराष्ट्र के जालना जिले में 44 वर्षीय महिला जीएसटी अधिकारी और एक निजी कर सलाहकार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)...

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

हरदोई जिले के एक गांव में किसी व्यक्ति की मौत के बाद आयोजित तेरहवी भोज में कथित रूप से कीटनाशक...

नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार

बलिया में छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को कक्षा छह की एक छात्रा...

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group