Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ: लापता नाबालिग छात्रा की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, शव बरामद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 1, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
गाजियाबाद में पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या की

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में करीब डेढ़ माह से लापता 17 वर्षीय एक छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में किशोरी की हत्या कर दी और शव बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया था।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि दौराला क्षेत्र के चिरौड़ी गांव के निवासी नेमपाल ने 28 अप्रैल को कंकरखेड़ा थाने में अपनी पुत्री अनुष्का उर्फ रिया (17) के 16 अप्रैल से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि अनुष्का कंकरखेड़ा बाईपास स्थित एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा थी और शोभापुर में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस का संदेह कंकरखेड़ा में रह रहे श्याम धानक नामक व्यक्ति पर गया। पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर वह पुलिस को चकमा देकर चंडीगढ़-मोहाली क्षेत्र में जाकर छिप गया और अपना फोन स्विच आफ कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने उन्नत तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर उसका पता लगाया और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि धानक ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह शोभापुर कट के पास एक फास्ट फूड दुकान पर काम करता था और अनुष्का से उसकी जान-पहचान थी।

सूत्रों के मुताबिक, धानक ने बताया कि अनुष्का उससे रुपये लेती थी और वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में उसने ईंट से वार कर उसकी हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर रोहटा बाईपास रोड के पास नाले में फेंक दिया था।

सूत्रों के अनुसार धानक की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

Tags: मेरठ: लापता नाबालिग छात्रा
Previous Post

उच्चतम न्यायालय में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति; संख्या बढ़कर हुई 37

Next Post

गेंदबाजों के बाद कोहली का जलवा, आरसीबी ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीती

Related Posts

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

July 30, 2026
अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत
उत्तर प्रदेश

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

July 30, 2026
मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
उत्तर प्रदेश

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

July 30, 2026
Next Post
गेंदबाजों के बाद कोहली का जलवा, आरसीबी ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीती

गेंदबाजों के बाद कोहली का जलवा, आरसीबी ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीती

Recent Posts

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने फरार पत्थर व्यापारी टुल्लू मंडल के प्रबंधक और करीबी रिश्तेदार को बृहस्पतिवार...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

कुवैत की सेना ने कहा कि ईरान के एक हमले में एक चीनी कंपनी की इमारत निशाना बनी, जिसमें एक...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वादी और दिल्ली से आए वकीलों की जिला अदालत परिसर में पिटाई के मामले...

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group