Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही में कांस्टेबल से 65 लाख रुपये की ठगी के आरोप में सर्राफा कारोबारी पर मुकदमा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 26, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

भदोही जिले में एक कांस्टेबल के 45 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और 20 लाख रुपये हड़पने के आरोप में एक सर्राफा कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कांस्टेबल विनय तिवारी की शिकायत पर औराई थाना क्षेत्र के घोसिया स्थित विशाल ज्वेलर्स के मालिक किशन सेठ के खिलाफ विश्वासघात, आपराधिक धमकी और शांति भंग करने के इरादे से अपमान करने के आरोपों में सोमवार शाम मुकदमा दर्ज किया गया।

उसने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

औराई थाना प्रभारी अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 2019 से 2020 के बीच गोपीगंज थाने में तैनाती के दौरान कांस्टेबल विनय तिवारी जिस मकान में किराए पर रहते थे उसी मकान में किशन सेठ भी रहता था, ऐसे में दोनों के बीच जान-पहचान हो गई।

Join Our Whatsapp Group

त्रिपाठी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि तिवारी ने 2019 से 2023 के बीच अपने तथा कुछ रिश्तेदारों के लगभग 700 ग्राम सोने-चांदी के जेवर ठीक कराने और नए डिजाइन में तैयार कराने के लिए किशन सेठ को दिए थे, उस समय इन जेवरों की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई थी।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान किशन सेठ ने कारोबार बढ़ाने के लिए विनय तिवारी से 20 लाख रुपये यह कहकर लिए कि वह यह रकम एक वर्ष में लौटा देगा। त्रिपाठी के अनुसार, 2023 में कांस्टेबल विनय तिवारी का तबादला दूसरे जिले में हो गया, जिसके बाद किशन सेठ की नीयत बदल गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि 2024 में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के तहत किशन सेठ को ढाई वर्ष में हर महीने 3.333 ग्राम जेवर लौटाने थे और 20 लाख रुपये चेक के माध्यम से वापस करने थे।

उन्होंने बताया कि तिवारी का आरोप है कि समझौते के बावजूद किशन सेठ ने न तो जेवर लौटाए और न ही 20 लाख रुपये वापस किए। पुलिस ने तिवारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हालांकि, त्रिपाठी ने यह नहीं बताया कि कांस्टेबल ने किन रिश्तेदारों के जेवर आरोपी को दिए थे और उसके पास 20 लाख रुपये कहां से आए।

Tags: भदोही में कांस्टेबल से
Previous Post

अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में गंगा दशहरा पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम

Next Post

राष्ट्रपति ने 66 पद्म पुरस्कार प्रदान किये; अभिनेता धर्मेंद्र, वायलिन वादक एन राजम सम्मानित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

राष्ट्रपति ने 66 पद्म पुरस्कार प्रदान किये; अभिनेता धर्मेंद्र, वायलिन वादक एन राजम सम्मानित

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group