Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में गंगा दशहरा पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
May 26, 2026
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राजा राम की प्राण-प्रतिष्ठा और राम दरबार के उद्घाटन की पहली वर्षगांठ मंगलवार को गंगा दशहरा के अवसर पर मनाई जाएगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने सोमवार को बताया कि इस अवसर पर रामलला को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा, राम परिवार का विशेष श्रृंगार होगा, यज्ञशाला में हवन होगा तथा मंदिर में अभिषेक और पूजा-अर्चना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रामलला का दरबार ‘फूल बंगला’ और फूलों की सजावट से सजाया जाएगा। मंदिर की पहली मंजिल पर वाल्मीकि रामायण का पाठ होगा और शाम को पूरा परिसर भक्ति गीतों से गूंज उठेगा।

मिश्रा के अनुसार, पिछले वर्ष पांच जून को अयोध्या में राजा राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी और राम दरबार का उद्घाटन हुआ था, जिसमें सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की मूर्तियां स्थापित हैं।

Join Our Whatsapp Group

राम मंदिर पारंपरिक नागर शैली में निर्मित है। यह 360 फुट लंबा, 235 फुट चौड़ा और 161 फुट ऊंचा है। तीन मंजिला इस मंदिर में 392 नक्काशीदार स्तंभ, 44 दरवाजे और हिंदू देवी-देवताओं की कलात्मक नक्काशियां हैं।

अधिकारियों के अनुसार, गंगा दशहरा के मद्देनजर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने सरयू घाटों और राम की पैड़ी का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को समय से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

वाराणसी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गंगा दशहरा के अवसर पर वाराणसी के 84 घाटों पर मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर मां गंगा का विशेष अनुष्ठान किया जाएगा और शाम को 51 लीटर दूध से गंगा का अभिषेक किया जाएगा।

इस अवसर पर बनारस घराने के प्रख्यात कथक कलाकार पंडित माता प्रसाद मिश्रा और उनके पुत्र रुद्रशंकर मिश्रा कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। दशाश्वमेध घाट पर 11 पुरोहित मां गंगा की आरती करेंगे, जबकि 22 युवतियां ‘ऋद्धि’ और ‘सिद्धि’ के प्रतीक रूप में इसमें भाग लेंगी।

मथुरा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वहां भी गंगा दशहरा का पर्व मनाया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में पवित्र स्नान किया।

अधिकारियों के अनुसार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे। श्री यमुना मंदिर के सेवायत संजय चतुर्वेदी ने बताया कि स्नान से पहले गंगा और यमुना से अनुमति लेने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और दूध व फूलों से नदी की पूजा की जाती है।

उन्होंने बताया कि इस दिन सुराही, हाथ का पंखा, खीरा, खरबूजा और सतुआ दान करने का विधान है तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में गुलकंद और खस का शरबत वितरित किया जाता है।

Tags: अयोध्यावाराणसी और मथुरा
Previous Post

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर एसी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 6 यात्रियों की मौत 15 लोग घायल

Next Post

भदोही में कांस्टेबल से 65 लाख रुपये की ठगी के आरोप में सर्राफा कारोबारी पर मुकदमा

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
Next Post

भदोही में कांस्टेबल से 65 लाख रुपये की ठगी के आरोप में सर्राफा कारोबारी पर मुकदमा

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group