Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर में मोटरसाइकिलों की टक्कर, युवकों चाकू से हमले में पिता-पुत्र की मौत, एक की हालत गंभीर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
कौशांबी में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, दंपति की मौत

sanketik photo

कानपुर जिले के नौबस्ता क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की मामूली टक्कर के बाद कथित तौर पर तीन युवकों ने एक पिता और उसके दो बेटों पर चाकू और हेलमेट से हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस हमले में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस के अनुसार, घटना यशोदा नगर बाईपास पर वृंदावन गेस्ट हाउस के पास रविवार रात हुई। चकेरी के सजारी इलाके के रहने वाले शिव नारायण त्रिवेदी (60) अपने बेटों शिवम त्रिवेदी (25) और सत्यम त्रिवेदी (30) के साथ किदवई नगर स्थित मार्बल की दुकान से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक तीन युवकों की बाइक से टकरा गई। कहासुनी के बाद विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले तीनों पिता पुत्रों पर हेलमेट से वार किया, फिर लात-घूंसे मारे और इसके बाद चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों सड़क किनारे गिर पड़े।

सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने घायलों को लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिव नारायण और शिवम को मृत घोषित कर दिया। सत्यम की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।

Join Our Whatsapp Group

चिकित्सकों के मुताबिक, मृतकों के सीने, पेट और चेहरे पर चाकू से वार के कई घाव थे, जबकि घायल सत्यम की पीठ, हाथ और पेट पर चाकू के निशान हैं।

परिजनों ने बताया कि तीनों पिता-पुत्र कनक मार्बल में साथ काम करते थे और काम से लौटते समय यह वारदात हुई।

हमले के दौरान मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एक आरोपी, डिलीवरी बॉय शिव वर्मा को पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दो अन्य आरोपी करण वर्मा और उत्सव अवस्थी मौके से फरार हो गए।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद बाइक दुर्घटना के बाद शुरू हुआ। बहस जल्द हिंसक हो गई और हमले में धारदार हथियार व हेलमेट का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई है।

पुलिस ने घटनास्थल से मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल और पीड़ितों के आवास के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

https://t.co/oWuofLoQ0f

— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) May 25, 2026

Tags: कानपुर में मोटरसाइकिलों की टक्कर
Previous Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी; पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े

Next Post

राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन कॉल पर संबोधन: मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक, वह मेरे मित्र हैं

Related Posts

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेश

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

July 25, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

July 25, 2026
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

Recent Posts

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर उस समय...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर...

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

सहारनपुर जिले के नया गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट में दो श्रमिकों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group