Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा में तीन बदमाशों ने कार में लिफ्ट देने का झांसा देकर पुलिसकर्मी के साथ की मारपीट, लूटा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
sanketik photo

sanketik photo

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में तीन बदमाशों ने कार में लिफ्ट देने का झांसा देकर एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन, बटुआ, नकदी और एटीएम कार्ड लूट लिया।

पीड़ित की शिकायत पर थाना दादरी में मारपीट और चोरी की धारा में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित अनुज कुमार (वर्तमान में मथुरा के यमुना पार थाना में रिक्रूट आरक्षी के पद पर तैनात) ने बताया कि 20 मई को वह यमुना पार से एक दिवसीय अवकाश पर घर जा रहे थे।

अनुज ने बताया कि मथुरा से नोएडा के सेक्टर 62 पहुंचने के बाद वह जोया जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे।

Join Our Whatsapp Group

पीड़ित के अनुसार, इंतजार करने के दौरान एक कार अचानक उनके पास रुकी और उसके चालक ने पूछा कि उन्हें कहां जाना है। जब अनुज ने कहा कि उन्हें जोया जाना है, तो कार चालक ने उन्हें अंदर बैठने के लिए कहा।

चालक के अलावा कार में दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। अनुज ने बताया कि थोड़ी दूर जाने के बाद दोनों सवारियों और चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें बंधक बना लिया।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने अनुज को दादरी के बोड़ाकी गांव के पास ले जाकर मारपीट की और उनके पास मौजूद नकदी, मोबाइल फोन, बटुआ और एटीएम कार्ड लूट लिए। इसके बाद उन्होंने अनुज को चलती कार से धक्का देकर गिरा दिया। मारपीट के दौरान अनुज के चेहरे पर गंभीर चोट पहुंची हैं।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Tags: नोएडा में तीन बदमाशों ने कार में
Previous Post

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बिक्री पेशकश को संस्थागत निवेशकों से मिलीं दो गुना बोलियां

Next Post

SBI कर्मचारी महासंघ की 25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल; बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

September 9, 2026
Next Post

SBI कर्मचारी महासंघ की 25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल; बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group