Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 21, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित एक कॉल सेंटर के परिचालन को बंद करा दिया है।

यह कार्रवाई कई वर्षों तक चली जांच के बाद की गई, जिसमें पांच जालसाजों को धोखाधड़ी का दोषी ठहराया गया।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के बोस्टन कार्यालय ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जांच के दौरान कॉल सेंटर कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया और बाद में दोषी ठहराया गया।

Join Our Whatsapp Group

एफबीआई के अनुसार, इस कॉल सेंटर ने अमेरिका और अन्य देशों में सैकड़ों बुजुर्गों को निशाना बनाकर उनसे करोड़ों डॉलर की ठगी की। एजेंसी के अनुसार, इस नेटवर्क के संचालन में मदद करने वाले एक कारोबारी समूह के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने अब यह स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने इस बड़े पैमाने पर की गई धोखाधड़ी को नजरअंदाज किया था।

रोड आइलैंड डिस्ट्रिक्ट के लिए अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मियामी निवासी 42 वर्षीय एडम यंग और लास वेगास निवासी 33 वर्षीय हैरिसन गेवर्ट्ज ने स्वीकार किया कि वे ऐसा कारोबार संचालित कर थे, जो दूरसंचार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराता था जिनमें फोन नंबर, कॉल रूटिंग, कॉल ट्रैकिंग और कॉल फॉरवर्डिंग जैसी सेवाएं शामिल थीं।

बयान में कहा गया कि उन्होंने यह भी माना कि तकनीकी सहायता के नाम पर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था।

इसमें कहा गया कि 2020 में शुरू की गई जांच के बाद एडम यंग और हैरिसन गेवर्ट्ज ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस जांच के बूते भारत में पांच जालसाजों और उनकी ‘‘कॉल रूटिंग’’ कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी को दोषी ठहराया गया।

बयान में कहा गया कि भारतीय नागरिक साहिल नारंग, चिराग सचदेवा, अबरार अंजुम और मनीष कुमार को धोखाधड़ी से जुड़े आरोपों में दोषी पाया गया।

जांच के दौरान जगमीत सिंह विर्क को भी अमेरिका की नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की जिला अदालत में दोषी ठहराया गया।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के नाम पर की गई धोखाधड़ी में अमेरिकियों को 2.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जबकि अकेले रोड आइलैंड के निवासियों से कम से कम 57 लाख डॉलर की ठगी की गई।

🚨#BREAKING: #YourFBI has shut down a call center operation in India that defrauded hundreds of elderly victims here in the U.S. & abroad out of millions of dollars through tech support scams, & two senior executives who operated a business that enabled it, have just admitted to… pic.twitter.com/zlSWOspKQ7

— FBI Boston (@FBIBoston) May 20, 2026

Tags: अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी
Previous Post

उप्र में सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म पहनना जरूरी, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

Next Post

कॉकरोच जनता पार्टी के ‘एक्स’ हैंडल पर रोक, नया अकाउंट शुरू

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
Next Post

कॉकरोच जनता पार्टी के ‘एक्स’ हैंडल पर रोक, नया अकाउंट शुरू

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group