अयोध्या, ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज अरोड़ा जी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता नितिन केडिया तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से मुलाकात कर देश के सर्राफा व्यापार, सुनार समाज एवं ज्वेलरी उद्योग से जुड़े करोड़ों लोगों की आजीविका को लेकर महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में भारत में Bullion Bank Framework लागू करने, Gold Import Bill कम करने, idle gold ko productive circulation में लाने तथा छोटे ज्वेलर्स, कारीगरों और artisans के हितों की सुरक्षा की मांग की गई।
AIJGF ने कहा कि ज्वेलरी उद्योग देश की संस्कृति, परंपरा और रोजगार से जुड़ा हुआ है, इसलिए ऐसी नीतियां बनाई जाएं जिससे व्यापार और रोजगार दोनों सुरक्षित रह सकें।
इस विषय पर AIJGF अयोध्या जिला अध्यक्ष सागर सोनी ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का समर्थन करते हुए कहा कि सर्राफा व्यापार और सुनार समाज की समस्याओं को सरकार तक मजबूती से पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि Bullion Bank जैसी व्यवस्था लागू होने से व्यापार को मजबूती मिलेगी और छोटे व्यापारियों व कारीगरों को बड़ा लाभ होगा।
