Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, अयोध्या: NGT के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, अमृत बॉटलर्स कोका-कोला के गंदे पानी से महामारी की कगार पर गंजा ग्रामसभा

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
May 17, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Watch, अयोध्या: NGT के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, अमृत बॉटलर्स कोका-कोला के गंदे पानी से महामारी की कगार पर गंजा ग्रामसभा

बड़ा सवाल: आखिर किसके शह पर एनजीटी के आदेशों को ठंडे बस्ते में डाला गया है? क्या जिला प्रशासन ग्रामीणों की सेहत से खिलवाड़ बंद कराकर इस प्रदूषण पर रोक लगाएगा, या फिर उद्योगपतियों के आगे यूं ही आंखें मूंदे रहेगा?

अयोध्या, धार्मिक नगरी अयोध्या से एक बेहद गंभीर और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली खबर सामने आ रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के सख्त निर्देशों के बावजूद अयोध्या में नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

ताजा मामला ‘अमृत बॉटलर्स कोका-कोला’ कंपनी से जुड़ा है, जहाँ कंपनी द्वारा लगातार छोड़े जा रहे कैमिकल युक्त और गंदे पानी के कारण पूरी तिलोदकी गंगा (स्थानीय जलधारा) और आसपास का इलाका बुरी तरह प्रदूषित हो रहा है।

पूरा ग्रामसभा ‘गंजा’ हुआ संक्रमित, बीमारी का खतरा

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अमृत बॉटलर्स कोका-कोला फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित पानी सीधे तिलोदकी गंगा में बहाया जा रहा है। इस जहरीले पानी की वजह से पूरे ग्रामसभा गंजा का भूजल और पर्यावरण गंभीर रूप से प्रदूषित व संक्रमित हो चुका है। ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है और इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा चरम पर पहुंच गया है।

जिला प्रशासन पर उठ रहे गंभीर सवाल

हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में अयोध्या का जिला प्रशासन पूरी तरह मौन साधे हुए है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन अमृत बॉटलर्स कोका-कोला प्रबंधन के आगे नतमस्तक नजर आ रहा है, जिसके कारण फैक्ट्री प्रबंधन के हौसले बुलंद हैं और वे बिना किसी डर के पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

NGT के आदेशों को दिखाया ठेंगा

आपको बता दें कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व में एनजीटी (NGT) ने अयोध्या जिला प्रशासन को सख्त आदेश जारी किए थे। NGT ने कहा था कि अमृत बॉटलर्स कोका-कोला से निकलने वाले गंदे पानी की रोकथाम के लिए जो भी ट्रीटमेंट प्लांट या सुरक्षा संबंधी निर्माण कार्य बचे हुए हैं, उन्हें जिला प्रशासन जल्द से जल्द शुरू करवाए।

लेकिन हकीकत इसके उलट है। महीनों बीत जाने के बाद भी एनजीटी के आदेशों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसका खामियाजा आज गंजा ग्रामसभा के हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

Tags: NGT के आदेशों की उड़ रही धज्जियां
Previous Post

Meerut: शौचालय में शौचालय में हरी सब्जियां रखने का वीडियो वायरल, आढ़ती का लाइसेंस निलंबित

Next Post

भदोही में जन्म प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, विकास अधिकारी पर मुकदमा दर्ज

Related Posts

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
Next Post
भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

भदोही में जन्म प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, विकास अधिकारी पर मुकदमा दर्ज

Recent Posts

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत...

कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि महिलाएं सक्षम हैं, उन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group