Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अवैध मतदान के आरोप में 10 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 15, 2026
in देश, राजनीति
0

चेन्नई पुलिस ने हाल ही में संपन्न तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में फर्जी तरीके से प्राप्त पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके अवैध रूप से मत डालने के आरोप में चार महिलाओं समेत 10 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 23 अप्रैल को हुए चुनावों के बाद देश छोड़ने की कोशिश करते समय चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने इन व्यक्तियों को रोक लिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच से पता चला है कि विदेशी नागरिकता होने और भारतीय नागरिक न होने के बावजूद, आरोपियों ने कथित तौर पर अवैध रूप से मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में निवास किया था।

बताया गया है कि एयरपोर्ट पर जांच के दौरान इन लोगों के हाथ में वोटिंग वाली स्याही लगी हुई थी। इसी से अधिकारियों को शक हुआ और उन्हें रोका गया। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो मूल रूप से भारत के हैं लेकिन अब वे दूसरे देशों की नागरिकता ले चुके हैं लेकिन वे भी वोट डालने के आरोप में पकड़े गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के लोगों का कहना है कि उनके पास वोटर आईडी है और लिस्ट से उनका नाम कभी कटा ही नहीं इसलिए उन्होंने वोट भी डाल दिए। आरोप है कि ये लोग वोट डालने के मकसद से ही भारत आए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में कुछ आरोपी श्रीलंका के भी हैं। इन पर पेरांबुर विधानसभा सीट पर वोट डालने का आरोप है। यह वही सीट है जहां से मुख्यमंत्री जोसेफ विजय चुनाव जीते हैं।

इसके अलावा, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के कुछ आरोपी भी हैं और इनके पास संबंधित देशों के पासपोर्ट भी हैं। आरोप है कि इन लोगों ने अलग-अलग विधानसभाओं में वोट डाले और वोटिंग के तुरंत बाद अपने-अपने देश लौटने की तैयारी में थे।

आव्रजन अधिकारियों द्वारा ग्रेटर चेन्नई पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद, केंद्रीय अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस इकाइयों द्वारा सात से 14 मई के बीच मामले दर्ज किए गए।

Join Our Whatsapp Group

बयान में कहा गया है कि सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए अदालत में पेश किया गया।

Tags: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में
Previous Post

LSG vs CHK: लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगी चेन्नई

Next Post

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

Recent Posts

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group