अयोध्या, गुरुवार को रुदौली तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब अधिवक्ता संतोष पांडेय अपनी ज़मीन पर हो रहे कथित अवैध निर्माण के विरोध में धरने पर बैठ गए।
अधिवक्ता ने निर्माण तत्काल गिरवाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन भी अधिवक्ता के समर्थन में खुलकर सामने आ गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित सभी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ विरोध प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं की मांग है कि जब तक अवैध निर्माण हटाया नहीं जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने और न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते तहसील परिसर में कामकाज प्रभावित रहा।
धरने पर भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी की। अधिवक्ता अवैध निर्माण को गिरवाने की मांग पर अड़े हुए हैं, वहीं प्रशासन द्वारा मामले को शांत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्ट-अब्दुल जब्बार

