Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का हृदयगति रुकने से निधन, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
May 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह लगभग 38 वर्ष के थे।

सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक और सामने आई है। जो कई सवाल खड़े कर रही है। प्रतीक की बॉडी पर छह चोट के निशान मिले हैं, इनमें तीन चोट पांच से सात पुरानी है और तीन चोट एक दिन पुरानी है। हालांकि इनका उनकी मौत से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन, ये चोट उनको कैसे लगी हैं, ये पता नहीं चल सका है।

अखिलेश यादव ने प्रतीक के निधन पर शोक व्यक्त किया और मामले की जांच कराए जाने के बारे में पूछने पर कहा कि परिवार जो फैसला करेगा, उसी के अनुरूप काम किया जाएगा।

वहीं, सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मामले की जांच उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग की।

Join Our Whatsapp Group

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, तबीयत खराब होने पर प्रतीक को सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रतीक के शव का किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में पोस्टमार्टम किया गया। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, प्रतीक की जब मौत हुई तब अपर्णा उत्तर प्रदेश से बाहर थीं और पति की मौत की खबर मिलने के बाद वह दोपहर में अपने आवास पर पहुंची।

दोपहर में पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद, प्रतीक के शव को केजीएमयू से विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित उनके आवास पर ले जाया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा सपा मुखिया अखिलेश यादव, उनकी सांसद पत्नी डिम्पल यादव, पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव, उनके सांसद पुत्र आदित्य यादव और भतीजे सांसद धर्मेंद्र यादव भी प्रतीक के घर पहुंचे।

साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज और कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा तथा अनेक विधायक और वरिष्ठ नेता भी प्रतीक के आवास पर गये और श्रद्धांजलि दी।

प्रतीक के घर पहुंचे पुरोहित महेन्द्र शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रतीक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को लखनऊ के पिपराघाट में किया जाएगा।

प्रतीक के निधन की खबर सुनकर उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में सपा और भाजपा दोनों के समर्थक मौजूद थे।

इसके मद्देनजर पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और कई जगहों पर बैरिकेड लगा दिये।घर के अंदर सिर्फ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही जाने की इजाजत दी गयी।

प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे।

‘फिटनेस’ के शौकीन प्रतीक बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद सियासत से दूर रहते थे। हालांकि प्रतीक की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव भाजपा में शामिल हो गई थीं और वर्तमान में वह राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

छोटे भाई की मृत्यु की खबर सुनकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव सुबह यहां स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे और फिर वहां से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) गये जहां प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम हुआ।

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक की मौत ‘मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म’ के कारण हुए ‘कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स’ से हुई।

विश्वविद्यालय के सूत्रों ने बताया कि इस स्थिति का मतलब है फेफड़ों की धमनियों में खून का एक बड़ा थक्का जम जाना है, जिससे दिल और फेफड़ों का काम करना अचानक बंद हो जाता है।

इस सवाल पर कि क्या प्रतीक की मौत मामले की जांच होनी चाहिये, सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘परिवार जो फैसला करेगा, उसी के अनुरूप काम किया जाएगा।’’ यादव ने कहा कि उन्होंने करीब दो महीने पहले प्रतीक से मुलाकात की थी और उस समय उन्होंने उनसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपना कारोबार आगे बढ़ाने को कहा था।

उन्होंने कारोबारी नुकसान की तरफ भी इशारा करते हुए कहा, “कभी-कभी वित्तीय या जो कारोबार में नुकसान होता है उससे कई बार लोग बहुत दुखी हो जाते हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रतीक जिम संचालक होने के साथ—साथ प्रॉपर्टी का काम भी करते थे।

इससे पहले, सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर जी.सी. गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रतीक को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था और मृत्यु की पुष्टि होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को सूचित किया गया।

हालांकि लखनऊ-मध्य सीट से सपा के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में प्रतीक की मौत संदिग्ध हालात में होने का दावा करते हुए इसकी जांच उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग की।

सूत्रों के अनुसार, प्रतीक को कुछ समय पहले बीमार होने पर यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वह कुछ दिनों में तबीयत ठीक होने पर घर लौट आए थे।

इस साल 19 जनवरी को प्रतीक ने पत्नी अपर्णा यादव पर अपने पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह जल्द से जल्द अपनी पत्नी से तलाक ले लेंगे।

उन्होंने हालांकि 28 जनवरी को एक बार फिर अपनी पत्नी के साथ सुलह का ऐलान करते हुए ‘इंस्टाग्राम’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था।

Tags: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक
Previous Post

सुलतानपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात होमगार्ड की चक्कर खाकर गिरने से मौत

Next Post

अमूल व मदर डेयरी का दूध दो रुपये लीटर महंगा हुआ, कल से लागू होंगी नई कीमतें

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

September 9, 2026
Next Post

अमूल व मदर डेयरी का दूध दो रुपये लीटर महंगा हुआ, कल से लागू होंगी नई कीमतें

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group