लखनऊ, चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को सुरक्षा जांच के दौरान 22 वर्षीय एक यात्री के बैग में देसी पिस्तौल मिलने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गोंडा जिले के निवासी महेश कुमार चौहान के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि वह एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से दुबई जाने वाला था और जांच के दौरान उसके बैग में हथियार मिला।
पुलिस के अनुसार, नियमित सुरक्षा जांच के दौरान यह बरामदगी हुई, जिसके बाद हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सरोजनी नगर थाने को सूचना दी।
पुलिस ने कहा कि इसके बाद हवाई अड्डे के अधिकारी की शिकायत पर शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
सहायक पुलिस आयुक्त राजनीश वर्मा ने ‘बताया, “सुरक्षा जांच के दौरान यात्री के बैगेज से देशी 12-बोर पिस्तौल बरामद की गई है। उसे हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।




