अयोध्या में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा, आईओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी तथा एलपीजी सेल्स अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पूरी तरह संतोषजनक है तथा इनकी आमद निर्बाध रूप से जारी है। जिलाधिकारी ने ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में पेट्रोलियम पदार्थों की किसी भी स्थिति में कमी न होने पाए।
घरेलू एलपीजी के मामले में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि अधिकतम एक सप्ताह अर्थात सात दिन का बैकलॉग ही स्वीकार किया जाएगा। इससे अधिक बैकलॉग की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए तथा गैस एजेंसियों के गोदामों से उपभोक्ताओं को सिलेंडर देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों के प्रोप्राइटर व प्रबंधकों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के बैकलॉग की स्थिति के बारे में आमजनमानस को व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अवगत कराएं।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने आमजन से अपील की कि वे घर पर ही होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर प्राप्त करें और गोदाम से उठाने की पुरानी व्यवस्था का सहारा न लें।
बतादे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता जिनको गोदाम से मिल रही थी वो अब क्या करेगे, बहुत से ऐसे उपभोक्ता है जिनका पता ही नही मिलेगा।
ऐसे में होम डिलीवरी कैसे
यह एक गंभीर व्यावहारिक चुनौती है, विशेषकर उन ग्रामीण क्षेत्रों में जहां ‘डिजिटल एड्रेस’ या सटीक हाउस नंबर उपलब्ध नहीं हैं।
उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि MyLPG ऐप या हेल्पलाइन 1906 के माध्यम से अपना पता, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण तुरंत अपडेट करा लें ताकि होम डिलीवरी में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।




