Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईरान: अमेरिका की अत्यधिक मांगों के कारण वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 12, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
ईरान: अमेरिका की अत्यधिक मांगों के कारण वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त

ईरान के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को कहा कि अमेरिका की ओर से ‘‘अत्यधिक मांगों’’ के कारण ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में हुई वार्ता रविवार को किसी समझौते के बिना समाप्त हो गयी।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने हालांकि जोर देते हुए कहा कि ‘‘कूटनीति कभी समाप्त नहीं होती।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने कहा कि वार्ता शांति समझौते तक नहीं पहुंच सकी। उन्होंने इसका एक प्रमुख कारण यह बताया कि तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ।

वेंस ने कहा कि अमेरिकी पक्ष ने अपना ‘‘अंतिम और सर्वश्रेष्ठ प्रस्ताव’’ ईरान को दिया था, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया।

वहीं, बकाई ने कहा कि कुछ मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, लेकिन ‘‘दो-तीन महत्वपूर्ण मामलों’’ पर मतभेद बने रहे। सरकारी ‘प्रेस टीवी’ ने बकाई के हवाले से कहा, ‘‘अंततः वार्ता किसी समझौते तक नहीं पहुंच सकी।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पाकिस्तान की मध्यस्थता में शुरू हुई गहन वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई संदेश और दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ।

बकाई ने पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘पिछले 24 घंटों में वार्ता के मुख्य विषयों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई, जिनमें होर्मुज जलडमरूमध्य, परमाणु मुद्दा, युद्ध क्षतिपूर्ति, प्रतिबंधों को हटाना और ईरान तथा क्षेत्र के खिलाफ युद्ध का पूर्ण अंत शामिल था।

उन्होंने कहा, ‘‘इस कूटनीतिक प्रक्रिया की सफलता विरोधी पक्ष की गंभीरता और सद्भावना पर निर्भर करती है, जिसमें अत्यधिक मांगों और अवैध आग्रहों से परहेज तथा ईरान के वैध अधिकारों और हितों को स्वीकार करना शामिल है।

बकाई ने कहा कि ये वार्ताएं ‘‘थोपे गए युद्ध’’ के 40 दिन बाद और ‘‘अविश्वास एवं संदेह’’ के माहौल में हुईं।

ईरान की अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने बकाई के हवाले से कहा, ‘‘यह स्वाभाविक है कि हम शुरुआत से ही एक बैठक में समझौते की उम्मीद न करें। किसी ने भी ऐसी उम्मीद नहीं की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अमेरिका द्वारा वादाखिलाफी और दुर्भावनापूर्ण कार्यों के अनुभवों को भूले नहीं हैं और न ही भूलेंगे। उन्होंने वार्ता की मेजबानी और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान का धन्यवाद किया।

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि उनके देश ने पिछले 24 घंटों में ‘‘गहन और रचनात्मक’’ वार्ताओं के कई दौर कराने में मदद की।

डार ने उम्मीद जतायी कि दोनों पक्ष स्थायी शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए सकारात्मक रुख बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आने वाले दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच संवाद को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ के नेतृत्व में शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंचा, जबकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह पहुंचा, जिसका नेतृत्व उपराष्ट्रपति जे डी वेंस कर रहे थे।

ईरान और अमेरिका के बीच इस स्तर पर 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद यह पहली उच्च स्तरीय वार्ता थी।

यह संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद शुरू हुआ, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ और व्यापार बाधित हुआ।

ईरान ने वार्ता के लिए 10 सूत्री योजना पेश की थी, जिसमें पश्चिम एशिया से अमेरिकी सैनिकों की वापसी, ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाना और होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण शामिल था।

दोनों पक्षों के बीच आमने-सामने की बातचीत के बावजूद समझौता न हो पाने से दो सप्ताह के नाजुक युद्धविराम की प्रभावशीलता और वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की संभावना पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Tags: ईरान: अमेरिका की अत्यधिक मांगों
Previous Post

कर्नाटक: व्यवसायी से डिजिटल गिरफ्तारी में 15 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार

Next Post

20,400 टन गैस के साथ होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ा LPG टैंकर ‘जग विक्रम’

Related Posts

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स
देश

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

July 27, 2026
Next Post
20,400 टन गैस के साथ होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ा LPG टैंकर ‘जग विक्रम’

20,400 टन गैस के साथ होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ा LPG टैंकर ‘जग विक्रम’

Recent Posts

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के बाईपास पर सोमवार को एक स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल...

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

कुछ लोगों की बातचीत में गाली-गलौज आम बात होती है। कार्यस्थल पर भी ऐसे लोग मिल जाते हैं और कई...

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को कहा कि उसके एक कर्मचारी का ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़...

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता...

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group