अयोध्या के थाना महराजगंज क्षेत्र के दलपतपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें गोली चलने की घटना सामने आई है। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसके पैर की एड़ी में गोली लगी।
घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। राहत की बात यह है कि घायल व्यक्ति अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस लगातार दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।




