Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कतर्नियाघाट अभयारण्य में तेंदुए के हमले में एक महिला और किशोर घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
महाराजगंज में जंगल के पास तेंदुए ने महिला को मार डाला

sanketik photo

कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष की दो अलग-अलग घटनाओं में तेंदुओं के हमलों से एक महिला और एक किशोर घायल हो गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि तेंदुए के हमले के बाद महिला का एक कटा हुआ हाथ घटनास्थल से थोड़ी दूर बरामद हुआ।

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अपूर्व दीक्षित ने बताया कि अभयारण्य के सेमरी घटही गांव की निवासी शांति देवी (40) शुक्रवार को जंगल के भीतर लकड़ी लेने आयी थी, तभी वहां मौजूद तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

तेंदुए ने महिला को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लिया और उसकी बांह अपने जबड़े में दबोचकर जंगल के और भीतर घसीटकर ले जा रहा था। इस दौरान वहां वन विभाग की टीम पौधारोपण करा रही थी। वनकर्मियों ने ट्रैक्टर से तेंदुए का पीछा किया, शोर मचाया तो तेंदुआ घायल महिला को छोड़कर चला गया।

उन्होंने बताया कि महिला का कटा हुआ हाथ घटनास्थल से थोड़ी दूर जंगल से बरामद हुआ। वनकर्मी घायल महिला को नज़दीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे बहराइच जिला अस्पताल भेजा गया है। महिला का उपचार जारी है।

दीक्षित ने बताया कि महिला को पांच हजार रुपए की तत्कालिक सहायता दी गई है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल को एक लाख रूपए दिए जाते हैं और शीघ्र ही यह राशि प्रदान की जाएगी।

प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एक अन्य घटना में मझांव गांव में लालू (15) खेत में गेहूं काट रहा था तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के खेतों में काम रहे मजदूरों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया।

नाबालिग के हाथ और गर्दन पर थोड़े जख्म हैं लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

डीएफओ ने बताया कि शुक्रवार की घटनाओं को मिलाकर बीते एक हफ्ते में कतर्नियाघाट अभयारण्य में तेंदुओं के हमलों से नागरिकों के घायल होने की कुल पांच घटनाएं हुई हैं।

Tags: कतर्नियाघाट अभयारण्य में तेंदुए
Previous Post

मथुरा नौका दुर्घटना: पांच लोग अब भी लापता; तलाश के लिए अभियान जारी

Next Post

चंद्रमा के चारों ओर आर्टेमिस-2 की यात्रा पूरी, पृथ्वी पर हुई वापसी

Related Posts

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा
उत्तर प्रदेश

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

July 27, 2026
संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

July 27, 2026
गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
Next Post
चंद्रमा के चारों ओर आर्टेमिस-2 की यात्रा पूरी, पृथ्वी पर हुई वापसी

चंद्रमा के चारों ओर आर्टेमिस-2 की यात्रा पूरी, पृथ्वी पर हुई वापसी

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group