Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सूरत: अश्लील वीडियो सामने आने के बाद महिलाओं ने जैन मुनि के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 1, 2026
in देश
0

गुजरात के सूरत में जैन समुदाय की महिलाओं के समूह ने एक जैन मुनि के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से संपर्क किया है। यह मांग सोशल मीडिया पर उनका एक कथित अश्लील वीडियो सामने आने के बाद की गई।

हालांकि, जैन मुनि ने इन आरोपों को ‘बेबुनियाद अफवाहें’ बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ गलत सूचना फैलाना एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

महिलाओं के समूह ने रविवार को सूरत पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत को एक आवेदन सौंपकर जैन मुनि चंद्र सागर मुनि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिलाओं की दलील है कि अगर इस मामले को तुरंत हल नहीं किया गया तो जैन समुदाय की बदनामी हो सकती है।

समूह की एक सदस्य ने कहा, ‘ये सब कुछ समय से चल रहा है। हमने अपने आवेदन के माध्यम से मांग की है कि इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि हमारे जैन समुदाय को उनकी वजह से बदनामी न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा, ‘उनके कुकर्मों के कारण, हम दृढ़ता से चाहते हैं और मांग करते हैं कि उन्हें हटाया जाए।

जैन मुनि के वेश में एक व्यक्ति का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया।

आरोपों का जवाब देते हुए, जैन मुनि ने किसी भी प्रकार की गलती से इनकार किया और दावा किया कि कुछ समूह जानबूझकर उनके खिलाफ गलत सूचना फैला रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा, ‘कुछ समय से कुछ लोग मेरे बारे में अफवाहें फैला रहे हैं। मुझे पता चला है कि कुछ महिलाएं पुलिस आयुक्त के पास गई हैं।’

उन्होंने आरोप लगाने वालों को चुनौती देते हुए सवाल किया कि क्या वे कभी उनसे मिली हैं या उन्हें आरोपों की कोई प्रत्यक्ष जानकारी है।

उन्होंने कहा, ‘आप मुझसे कब मिली हैं? क्या आपको पता है कि वास्तव में क्या हुआ है? आप मुझसे कहीं नहीं मिली हैं और फिर भी अपनी राय दे रही हैं।’

पुलिस ने अभी तक महिलाओं के समूह के आवेदन के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

सूरत: जैन मुनि सागर चंद्र की वीडियो वायरल

संन्यास लेने के बाद मोह माया से दूर रहने वाले
जैन समुदाय की स्त्री का शोषण करता हुआ जैन मुनि। pic.twitter.com/nwiV61bR1s

— Nikhil chavda (@Nikhilchavdagj1) March 31, 2026

Tags: सूरत: अश्लील वीडियो सामने आने
Previous Post

अयोध्या: निजी अस्पताल की कथित लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Next Post

सुलतानपुर: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Featured

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

September 13, 2026
Next Post

सुलतानपुर: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group